Tuesday, June 30, 2026
Home Breaking News Bihar Politics: बिहार गठबंधन में घमासान के बीच कांग्रेस का बड़ा दांव,...

Bihar Politics: बिहार गठबंधन में घमासान के बीच कांग्रेस का बड़ा दांव, Kirti Jha Aazad होंगे कांग्रेस में शामिल

0
242
Kirti Jha Aazad with Akhilesh Singh
Kirti Jha Aazad with Akhilesh Singh

दरभंगा  :  बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने दरभंगा के पूर्व सांसद कीर्ति झा आजाद (Kirti Jha Aazad)  को कांग्रेस में आने का न्योता दिया है. बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह  किसी निजी कार्यक्रम के सिलसिले में दरभंगा पहुंचे थे.इसी दौरान वो कीर्ति झा आजाद (Kirti Jha Aazad) से मिले. वहीं उन्होंने पूर्व सांसद और वर्तमान में टीएमसी के सदस्य कीर्ति आजाद (Kirti Jha Aazad) को कांग्रेस में आने का न्योता दे दिया . कांग्रेस के इस ऑफर के बाद मिथिलांचल में राजनीतिक सरगर्मियां बढ गई हैं. वहीं कीर्ति झा आजाद ने भी अखिलेश प्रसाद के ऑफर पर रजामंदी जताते हुए कहा है कि हम तो पुराने कांग्रेसी रहे हैं.

Kirti Jha Aazad  कांग्रेस को करेंगे पुनर्जीवित

बिहार कांग्रेस अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने कीर्ति झा आजाद के पिता भागवत झा आजाद का जिक्र करते हुए कहा कि कांग्रेस में रहते हुए इनके पिता बिहार के मुख्यमंत्री रहे. इनका परिवार हम लोगों से ज्यादा पुराने कांग्रेसी रहे हैं. इन लोगों का कांग्रेस पार्टी और गांधी परिवार से पुराना संबंध रहा है. इसलिए हम इन्हें न्योता देने आये हैं कि फिर से कांग्रेस में आ जायें और कांग्रेस का हात मजबूत करें. हमारा कहना है कि आप अब बिहार में कांग्रेस को फिर से जिंदा कीजिये और काम कीजिये.

आज जो भी हूं,कांग्रेस के शासनकाल में बना- कीर्ति आजाद

कीर्ति आजाद ने अखिलेश सिंह के प्रस्ताव के जवाब में कहा कि हम तो पुराने कांग्रेसी रहे हैं. हमारा परिवार कांग्रेस में रहा है. हमारे पिताजी मुख्यमंत्री रहे, मैंने कांग्रेस के समय में क्रिकेट खेला. वो तो हालात कुछ ऐसे बने थे कि मुझे बीजेपी में जाना पड़ा था लेकिन आज भी कांग्रेस में ही हूं,बस नाम में तृणमूल लगा है.  कीर्ति झा आजाद ने कहा कि मैं अखिलेश सिंह जी का आभारी हूं कि उन्हें मुझे कांग्रेस बुलाया और इस काबिल समझा कि मैं फिर से कांग्रेस मे लौटूं और चुनाव लडूं.