Thursday, July 2, 2026
Home Breaking News बिहार चुनाव से पहले लगी महिलाओं की ल़ॉटरी,पीएम बोले 75 लाख महिलाओं...

बिहार चुनाव से पहले लगी महिलाओं की ल़ॉटरी,पीएम बोले 75 लाख महिलाओं को मिलेंगे 10 हजार, प्रियंका बोली – देंगे 30 हजार

0
364
Bihar Women Voter
Bihar Women Voter

Bihar Women Voter : बिहार विधानसभा चुनाव से पहले सत्ताधारी दल बीजेपी और जेडीयू ने प्रदेश में महिलाओं के लिए योजनाओं की झड़ी लगा दी है. बिहार में सीएम नीतीश कुमार ने महिलाओं को बड़ा तोहफा दिया है. सीएम ने पीएम मोदी के साथ मिलकर बिहार में  ‘मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना‘ की शुरुआत की. योजना के तहत पूरे राज्य की 75 लाख महिलाओं के बैंक खातों में सरकार सीधे 10,000 रुपए की राशि हस्तांतरित करेगी.

Bihar Women Voter : 58 हजार महिलाओं के खाते में पहुंचे  10 हजार 

इसी योजना के तहत सीएम नीतीश कुमार ने पहली किश्त के तौर पर 58 हजार महिलाओं के खाते में सीधे 10 हजार रुपये ट्रांसफर करने का ऐलान किया.इस मौके पर सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि अगर रोजगार को अच्छी तरह से चला लिया तो सरकार उन महिलाओं को अतिरिक्त सहायता के रुप में 2 लाख रुपये और देगी.  सीएम नीतीश ने कहा कि बिहार सरकार 3 अक्टूबर को फिर से महिलाओं के खाते में पैसे भेजेगी.

आज आपके दो भाई -नरेंद्र और नीतीश – नरेंद्र मोदी , पीएम

शिवहर में पहुंचे सीएम नीतीश कुमार के कार्यक्रम में वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये जुड़े प्रधानमंत्री मोदी ने कार्यक्रम में आई महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि  नवरात्रि के पावन  मौके पर महिलाओं का आर्शीवाद सभी के लिए बहुत बड़ी शक्ति है और इसके लिए वो आभार व्यक्त करते हैं. आज से बिहार में सरकार मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना शुरू कर रही है, इसके अंतर्गत 75 लाख बहनें जुड़ चुकी हैं. महिलाओंके खाते में 10,000-10,000 रुपए भेजे गए हैं. पीएम ने कहा कि जब भी कोई नारीशक्ति रोजगार करती हैं तो उनके सपनों को नए पंख लग जाते हैं.

पीएम मोदी ने बैंक खातों को मोबाइल फोन और आधार से लिंक किये जाने को एक उपलब्धि बताते हुए कहा कि “ नए खातों को मोबाइल और आधार से ना जोड़ा होता तो क्या सीधे इतने पैसे आपके बैंक खातो में भेजा जा सकता था? पहले पंचायत से पार्लियामैंट पर राज करने वाले प्रधानमंत्री कहते थे की भेजे गए पैसो में से सिर्फ 15 पैसे पहुंचते है बाकी 85 % लूट जाता था. एक भाई को खुशी तब मिलती है जब एक बहन स्वस्थ हो ,बहन खुशहाल हो बहन का परिवार आर्थिक रूप से मजबूत हो इसके लिए वह भाई जो बन पड़ता है वह करता है. आज आपके दो भाई नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार मिलकर आपकी सेवा समृद्धि और आपका स्वाभिमान के लिए लगातार काम कर रहे हैं. आज का यह कार्यक्रम इसी का उदाहरण है.”

 राजद पर नीतीश कुमार का तीखा हमला

महिलाओं के लिए योजना की घोषणा करते हुए नीतीश कुमार ने कहा कि हमने शुरू से ही महिलाओं के उत्थान के लिए काम किया है. उनके ने से पहले बिहार मे किसी सरकार ने महिलाओं के लिए काम नहीं किया. जब 24 नवंबर 2005  में NDA की आई इसके बाद ही राज्य में कानून का राज आया और आज भी प्रदेश में कानून का राज है. हमने शुरू से महिला सशक्तिकरण पर काम किया है.अब “मुख्यमंत्री महिला रोजगार’ योजना के तहत सरकार महिलाओं के खाते में 10 हजार की पहली किस्त भेज रही है.”

नीतीश कुमार ने कहा कि ‘महिलाएं सामाजिक रूप से सशक्त होंगी. PM मोदी बिहार के लिए बहुत कुछ किए हैं, बिहार में मखान बोर्ड की स्थापना की गई. महिलाओं के लिए बहुत अच्छा काम हो रहा है. जिसमें प्रधानमंत्री मोदी का पूरा सहयोग मिल रहा है.इसी बीच लालू परिवार पर निशाना साधते हुए नीतीश कुमार ने कहा कि इस परिवार ने कभी बिहार के लिए काम नहीं किया.

 प्रियंका गांधी बोली – सरकार बनी तो देंगे हर महीने 25 सौ की रकम 

प्रधानमंत्री मोदी और सीएम नीतीश कुमार की 10 हजार रुपये की योजनाओं के जवाब में कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने तंज करते हुए कहा कि आज अचनाक से इन्हें बिहार में  महिलाओं की याद आई है. केवल चुनाव में वोट पाने के लिए एनडीए 10 हजार रुपये महिलाओं को दे रही है लेकिन इसकी क्या गारंटी है कि ये पैसा उन्हें हर महीने मिलेगा. प्रियंका गांधी ने पटना के सदकत आश्रम में महिलाओं के संबोधित करते हुए कहा अगर उनकी सरकार बनी तो महिलाओं के हर महीनो 25 सौ रुपये मिलेंगे. यानी बिहार में अगर महागठबंधन की सरकार बन जाती है तो यहां महिलाओं को हर साल सरकार 30 हजार रुपये देगी.