Saturday, June 27, 2026
Home Breaking News Bihar Cabinet : नीतीश कुमार का कैबिनेट विस्तार, सभी जातियों को साधने...

Bihar Cabinet : नीतीश कुमार का कैबिनेट विस्तार, सभी जातियों को साधने की कोशिश

0
246
Bihar Cabinet
Bihar Cabinet

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक बार फिर कैबिनेट विस्तार Bihar Cabinet कर रहे हैं. इस बार जातीय समीकरण का खास ध्यान रखा गया है.आज शपथ ग्रहण कार्यक्रम में 21 नेता मंत्री पद की शपथ ले रहे हैं. 9 मंत्री पहले ही शपथ ले चुके हैं. आज शपथ लेने वाले मंत्रियों में 6 सवर्ण, 6 एससी, 4 अतिपिछड़ा, 4 पिछड़ा और एक मुस्लिम चेहरा है.

Bihar Cabinet में जातीय समीकरण

बीजेपी की तरफ से  रेणू देवी(अति पिछड़ा), मंगल पांडेय (ब्राह्मण), नीतीश मिश्रा (ब्राह्मण), नीरज कुमार बबलू (राजपूत), नितिन नवीन (कायस्थ), दिलीप जायसवाल (वैश्य)पिछड़ा, संतोष सिंह (राजपूत), जनक राम(दलित), केदार प्रसाद गुप्ता (वैश्य), हरी सहनी (मल्लाह), कृष्णनंदन  पासवान (दलित) शामिल हैं.

वहीं जेडीयू कोटे से शपथ लेने वाले मंत्रियों को नाम हैं अशोक चौधरी (पासी) दलित, लेसी सिंह (राजपूत) , महेश्वर हजारी (पासवान) दलित, जयंत राज (कुशवाहा) पिछड़ा, सुनील कुमार (दलित), जमा खान (पठान) सवर्ण मुस्लिम, शीला मंडल (धानुक) अति पिछड़ा, रत्नेश सदा (मुसहर) दलित, मदन सहनी (मल्लाह) अति पिछड़ा और सुरेन्द्र मेहता (कुशवाहा).

सबको साधने की कोशिश कितनी सफल

कहा जा रहा है कि कैबिनेट विस्तार में बीजेपी और जेडीयू दोनों ने ही जातीय समीकरण का ख्याल रखा है और हर जाति को सरकार में हिस्सेदारी देने की कोशिश की गई है.सबको खुश रखने की ये कोशिश कितनी सफल होती है ये आने वाला वक्त बताएगा