Bihar Vidhan Parishad Hungama : राज्य में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर बिहार विधानपरिषद में जमकर हंगामा हुआ. विपक्षी खासकर राजद के सदस्यो ने इस मामले पर सरकार से सीधे सवाल पूछे . इस दौरान बहस इतनी तेज हो गई कि विधानसभा अध्यक्ष ने विपक्षी एमएलसी को सदन से बाहर करने के लिए मार्शल्स बुला लिये. सभापति के आदेश से मार्शल्स ने विपक्ष में बैठे राजद के एमएलसी को जबरन पकड़कर सदन से बाहर फेंक दिया.
मंत्री अशोक चौधरी और सुनील सिंह के बीच तीखी नोकझोंक हुई, जो गाली-गलौज तक पहुंच गई। स्थिति बिगड़ने पर सभापति ने हस्तक्षेप करते हुए विपक्षी सदस्यों को मार्शलों के जरिए सदन से बाहर करवा दिया।#BiharPolitics #BiharAssembly #AshokChaudhary #SunilSingh #AssemblyChaos pic.twitter.com/h9jYWOoU1S
— FirstBiharJharkhand (@firstbiharnews) February 10, 2026
Bihar Budget Session Hungama : राजद और जेडीयू के एमएलसी के बीच गाली-गलौज
कानून व्यवस्था पर विपक्ष की तरफ से राजद के एमएलसी सुनील सिंह और जेडीयू के नेता और मंत्री अशोक चौधरी के बीच तीखी बहस हो गई. बहस के दौरान “औकात” जैसे शब्दों का इस्तेमाल हुआ और बात गाली-गलौज तक बात पहुंच गई. विपक्ष के सदस्य वेल में आ गए, नारेबाजी शुरु कर दी.जिसके कारण सदन की कार्यवाही बाधित हो गई.
सभापति अवधेश नारायण सिंह ने पहले दोनो पक्षों को समझाने की कोशिश की, लेकिन जब हंगामा नहीं रुका तो उन्होंने मार्शल बुला लिया और पूरे विपक्षी MLC को एक दिन के लिए निलंबित (सस्पेंड) कर दिया. सभापति के आदेश पर राबड़ी देवी समेत राजद के सभा एमएलसी को मार्शल्स ने उन्हें सदन से बाहर निकाल दिया. सभापति अवधेश नारायण ने साफ कहा कि सदन की कार्रवाही को बाधित करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी.
Patna, Bihar: Minister Ashok Chaudhary says, “They have an opposing mindset. Even after the Assembly Speaker’s instructions, they continued to chant slogans in the same manner…” pic.twitter.com/EupfZnqleX
— IANS (@ians_india) February 10, 2026
विधानसभा में भी विपक्ष ने महिला सुरक्षा पर उठाया सवाल
विधानपरिषद की तरह निचले सदन विधानसभा में भी आज विपक्ष ने अपराध के बढ़ते मामलों (जैसे रेप केस) पर हंगामा किया, पोस्टर-बैनर लहराए . हंगामें के बाद स्पीकर प्रेम कुमार ने मार्शल को बुलाकर पोस्टर हटवाए लेकिन निचले सदन में किसी विधायक को बाहर नहीं निकाला गया. हंगामें का बाद विपक्ष ने वॉकआउट किया.
एमएलसी श्याम रजक ने दी बेसिर पैर की सफाई
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राबड़ी देवी के बीच हुई बहस पर जदयू विधायक श्याम रजक ने कहा, “देखिए, एक भौजाई हैं और एक देवर। महीना भी माघ का है, तो देवर-भौजाई के बीच छींटाकशी पर किसी तीसरे को टिप्पणी करना शोभा नहीं देता। यह चलता रहता है। भौजाई कुछ बोलेंगी तो देवर का काम है जवाब देना।”… pic.twitter.com/cBs9LeAOBp
— FirstBiharJharkhand (@firstbiharnews) February 10, 2026

