Bihar Board 12th Result 2026 : बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं के लाखों छात्र जो अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं उनका इंतजार आज खत्म होने जा रहा है. बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) आज, 23 मार्च 2026 को दोपहर 1:30 बजे इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा का परिणाम घोषित करने जा रही है.
Bihar Board 12th Result 2026 :बोर्ड के अधिकारियों की मौजूदगी में जारी होगा रिजल्ट
शिक्षा विभाग के मंत्री सुनील कुमार आज दोपहर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से नतीजों की घोषणा करेंगे. इस दौरान शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. बी. राजेन्दर भी उपस्थित रहेंगे. रिजल्ट के साथ-साथ तीनों स्ट्रीम (Arts, Science, Commerce) के टॉपर्स की लिस्ट भी जारी की जाएगी.
BSEB ने ‘X’ (ट्विटर) पर दी जानकारी
बोर्ड ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर यह स्पष्ट किया है कि रिजल्ट की तैयारी पूरी हो चुकी है। लिंक एक्टिव होते ही छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपनी मार्कशीट डाउनलोड कर सकेंगे।
रिजल्ट चेक करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट्स
अगर भारी ट्रैफिक के कारण मुख्य वेबसाइट क्रैश हो जाती है, तो आप नीचे दिए गए किसी भी लिंक पर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं:
-
biharboardonline.bihar.gov.in
-
interbiharboard.com
-
biharboardonline.com
-
results.biharboardonline.com
How to Check: बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट कैसे देखें?
छात्र नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके अपना रिजल्ट देख सकते हैं:
-
स्टेप 1: सबसे पहले बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं।
-
स्टेप 2: होमपेज पर ‘Bihar Board 12th Result 2026’ के लिंक पर क्लिक करें।
-
स्टेप 3: अब अपना रोल कोड (Roll Code) और रोल नंबर (Roll Number) दर्ज करें।
-
स्टेप 4: कैप्चा कोड भरकर ‘Submit’ बटन पर क्लिक करें।
-
स्टेप 5: आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा, इसे डाउनलोड करें और प्रिंटआउट ले लें।
जरूरी सलाह: भारी संख्या में छात्रों के एक साथ लॉग-इन करने से वेबसाइट धीमी हो सकती है. ऐसी स्थिति में घबराएं नहीं और कुछ समय बाद पुनः प्रयास करें.
-

