भारत नाउ की खबर का बड़ा असर, पुलिस मुख्यालय ने लिया खबर पर संज्ञान, दिए जांच के आदेश

भागलपुर : जनता के सरोकार से जुड़े मुद्दे को प्राथमिकता से उठाने वाले “thebharatnow ” की खबर का बड़ा असर हुआ है. द भारत नाउ ने भागलपुर पुलिस की गुंडागर्दी की खबर चलाई थी और उसे ट्वीट किया था. जिस पर पुलिस मुख्यालय ने संज्ञान लेते हुए संबंधित जिला पुलिस मुख्यालय को  कहा है कि शिकायत पर कार्रवाई की जाए.

ततारपुर थाना पुलिस की गुंडागर्दी

आपको बता दें कि कल भागलपुर के एक युवक ने ततारपुर थाना पुलिस पर मनमानी का आरोप लगाया था.युवक का कहना था कि पुलिस शिकायत के बाद भी जांच नहीं कर रही है.जांच के लिए ततारपुर थाना पुलिस ने पैसे मांगे थे. पैसे नहीं देने पर पुलिस ने उस युवक की पिटाई कर दी.

पुलिस मुख्यालय ने दिया जांच का निर्देश

पुलिसिया गुंडागर्दी की शिकायत करते इस युवक की खबर द भारत नाउ ने प्रमुखता से उठाई थी. बिहार पुलिस को ट्वीट कर जानकारी दी गई थी. जिसके बाद बिहार पुलिस मुख्यालय ने खबर का संज्ञान लेते हुए जिला पुलिस को कहा है कि इस आरोप की जांच की जाए.

police reply

Latest news

Related news