Saturday, June 27, 2026
Home Breaking News नेपाल में बालेन शाह को प्रचंड बहुमत, वाम दलों का हुआ लगभग...

नेपाल में बालेन शाह को प्रचंड बहुमत, वाम दलों का हुआ लगभग सफाया

0
100
Nepal Balen Shah
Nepal Balen Shah

Nepal Balen Shah : नेपाल की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने के लिए मिल रहा है . गुरुवार 5 मार्च को हुए आम चुनाव में एस बार काठमांडू के लोकप्रिय नेता Balen Shah को प्रचंड बहुमत मिला है. बालेन शाह के उदय और ताजा परिणाम से देश की पारंपरिक वामपंथी राजनीति को बड़ा झटका लगा है. बालने शाह की निर्णायक बढंत के साथ ही ये साफ हो गया है कि शाह ही नेपाल के अगले प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं.

Nepal Balen Shah : नेपाल में नेतृत्व परिवर्तन की हनक  

चुनावी नतीजों ने यह साफ कर दिया है कि जनता अब पुराने राजनीतिक ढांचे से हटकर नए नेतृत्व की ओर तेजी से बढ़ रही है. युवाओं और शहरी मतदाताओं के बीच बालेन शाह की लोकप्रियता का असर चुनावी परिणामों में साफ दिखाई दे रहा है.

राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि इस चुनाव में वामपंथी दलों को भारी नुकसान हुआ है. खास तौर पर पुष्प कमल दहल (Pushpa Kamal Dahal) के नेतृत्व वाली पार्टी कम्युनिष्ट पार्टी औफ नेपाल ( Communist Party of Nepal ,Maoist Centre) और कम्यूनिष्ट पार्टी ऑफ नेपाल एम -एल (Communist Party of Nepal (Unified Marxist–Leninist) को कई क्षेत्रों में करारी हार का सामना करना पड़ रहा है.

जानकारों का मानना है कि नेपाल में भ्रष्टाचार, धीमी विकास दर और पुराने नेताओं के प्रति जनता की नाराजगी ने वाम दलों को खासा नुकसान पहुंचाया है.इसके विपरीत बालेन शाह ने पारदर्शिता, विकास और युवा नेतृत्व का मुद्दा उठाकर लोगों का भरोसा जीतने में सफलता हासिल की.

नेपाल के शहरी इलाकों में खास तौर पर युवा मतदाताओं ने बड़ी संख्या में बालेन शाह के पक्ष में मतदान किया. सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए उन्होंने अपने अभियान को मजबूती दी, जिससे नई पीढ़ी उनके साथ जुड़ती चली गई.

विश्लेषकों के अनुसार यह जीत केवल एक नेता की जीत नहीं है, बल्कि नेपाल की राजनीति में बदलती सोच का संकेत भी है. आने वाले समय में यह देखना दिलचस्प होगा कि बालेन शाह अपने चुनावी वादों को किस तरह लागू करते हैं और नेपाल की राजनीति को किस दिशा में ले जाते हैं.

कौन हैं बालेन शाह ?

35 साल के पूर्व रैपर बालेन शाह एक इंजीनियर हैं और काठमांडू के पूर्व मेयर रह चुके हैं. पिछले साल (2025 में) पूरे देश में बालेन शाह के नेतृत्व में एक बड़ा आंदोलन हुआ, जिसमें ओली सरकार के खिलाफ भ्रष्टाचार और बेरोजगारी की समस्या को लेकर आंदोलन किया जिसके काऱण ओली सरकार को इस्तीफा देना पड़ गया. बालेन शाह नेपाल के  Gen-Z के बीच सुपर पॉपुलर हैं. इन्होंने 2022 में स्वतंत्र उम्मीदवार के रूप में काठमांडू मेयर जीता ,फिर RSP जॉइन किया और अब PM कैंडिडेट बने हैं.