IPL 2026 Final : इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के नॉकआउट मुकाबलों को लेकर एक चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है. खबरों के मुताबिक, इस सीजन का ग्रैंड फिनाले अब बेंगलुरु के बजाय अहमदाबाद में खेला जा सकता है. BCCI के इस संभावित फैसले ने फैन्स के बीच हलचल मचा दी है, क्योंकि नियमों के अनुसार फाइनल की मेजबानी डिफेंडिंग चैंपियन के होम ग्राउंड (बेंगलुरु) को मिलनी चाहिए थी.
The IPL 2026 final will be played in Ahmedabad despite defending champions RCB originally being in line to host it in Bengaluru. Dharamshala and New Chandigarh will stage the remaining playoff matches after the BCCI’s venue reshuffle. | @Nitin_sachin https://t.co/9m6wufWCZX
— IndiaToday (@IndiaToday) May 6, 2026
IPL 2026 Final के लिए टिकट विवाद बना रोड़ा,BCCI ने बदला फैसला
सूत्रों के अनुसार, बेंगलुरु में होने वाले मुकाबलों के लिए टिकटों की बिक्री और मैनेजमेंट को लेकर हाल ही में बड़ा विवाद खड़ा हुआ था. इसी टिकट विवाद और मैनेजमेंट से जुड़ी दिक्कतों को देखते हुए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने वेन्यू बदलने का कड़ा फैसला लिया है. बोर्ड ने सुरक्षा और सुचारू आयोजन के लिए फाइनल को अहमदाबाद शिफ्ट करने का मन बना लिया है.
प्लेऑफ का नया रोडमैप: धर्मशाला और चंडीगढ़ को मिली जिम्मेदारी
सिर्फ फाइनल ही नहीं, बल्कि अन्य प्लेऑफ मुकाबलों के वेन्यू में भी बदलाव की खबरें हैं. नए प्लान के मुताबिक:
-
क्वालिफायर-1: धर्मशाला (हिमाचल प्रदेश)
-
एलिमिनेटर: चंडीगढ़
-
क्वालिफायर-2: चंडीगढ़
-
फाइनल: अहमदाबाद (गुजरात)
इस बदलाव से अब उत्तर भारत के फैन्स को भी प्लेऑफ का रोमांच करीब से देखने का मौका मिलेगा.
कब होगा महामुकाबला?
IPL 2026 का आगाज़ 28 मार्च को हुआ था. टूर्नामेंट के लीग स्टेज का आखिरी और 70वां मैच 24 मई को खेला जाना है. इसके बाद प्लेऑफ की जंग शुरू होगी. जानकारी के मुताबिक, IPL 2026 का फाइनल मुकाबला 28 मई को खेला जाएगा. हालांकि, प्लेऑफ और फाइनल की तारीखों और वेन्यू पर अभी BCCI की आधिकारिक मुहर लगना बाकी है.
फैन्स को आधिकारिक घोषणा का इंतजार
भले ही सूत्रों ने वेन्यू बदलने की पुष्टि कर दी है, लेकिन फ्रेंचाइजियों और क्रिकेट प्रेमियों को अभी भी बोर्ड के औपचारिक ऐलान का इंतजार है. अगर यह बदलाव लागू होता है, तो अहमदाबाद का नरेंद्र मोदी स्टेडियम एक बार फिर इतिहास रचते हुए IPL फाइनल की मेजबानी करेगा.
Yet another final at the Narendra Modi stadium in Ahmedabad this time in the IPL 😂
This stadium can officially now can be termed as the stadium held not only for cricket but also includes ‘corruption, loot and illegal business dealings with big mafia houses’.
Jay Shah is a… pic.twitter.com/jJUTomef4E— Troll cricket unlimitedd (@TUnlimitedd) May 6, 2026

