बाढ़ : गुरुवार को बाढ़ अनुमंडल के मेकरा गांव मे एक बड़ी दुर्घटना हो गई. यहां मेकरा गांव के कचहरी घाट पर गांव के ही पांच युवक गंगा नहाने गये थे. अचानक नदी के गडढ़े में फंस जाने के कारण 3 युवक श्याम , शिवम और आयुष की मौत हो गई. दो लड़कों पिंटू और मनीष को बचा लिया गया. तीनों मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए बाढ़ के अनुमंडल अस्पताल में ले जाया गया. दोनो बचाये गये युवकों का इलाज अनुमंडल अस्पताल में चल रहा है.
एक को बचाने में तीन लोगों गई जान…
प्रत्यक्षदर्शियों को मुताबिक पांच दोस्त गंगा किनारे स्नान करने के लिए गए थे. एक दोस्त नहाने के क्रम में ज्यादा गहरे पानी में चला गया, जिसमें वो डूबने लगा .उसे डूबता देख उसके दो दोस्त उसे बचाने के लिए गहरे पानी में चले गए लेकिन तीनों ही गहरे पानी में फंस गये और डूबने से मौत हो गई . दो लड़को को लोगों ने बचा लिया . युवकों को पानी मे डूबता देख आस पास के लोग जमा हो गये. स्थानीय लोगों और नाविकों की मदद से उन्हें बाहर निकाला गया. आनन-फानन में बाढ़ के मंडली अस्पताल में लाया गया .अस्पताल लाते लाते तीनों की मौत हो चुकी थी. अब उनका पोस्टमार्टम अनुमंडल अस्पताल बाढ़ में कराया गया है. घटना के बाद गाँव में मातम पसर गया है वहीं परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है
सीएम नीतीश कुमार ने परिजनों को 4-4 लाख रुपये देने का दिया निर्देश
इस दुर्घटना पर सीएन नीतीश कुमार ने गहरा दुख जताते हुए पीडितों के निकटतम परिजनों को चार-चार लाख रूपये की अनुग्रह राशि अविलम्ब देने का निर्देश दिया है.

