अयोध्या
श्रीराम के साथ भगवे रंग की विजय पताका का खास महत्व है. रामनवमी पर भगवा रंग का पताका हिंदु धर्म मानने वाले हर घर में लगाई जाती है. भगवा पताका श्रीराम के विजय की प्रतीक मानी जाती है.इसलिए अयोध्या में दीपावली के अससर को और अधिक भव्य बनाने के लिए 15 हजार भगवा पताके तैयार किये जा रहे हैं. ये पताके अयोध्या के सरयू घाट से लेकर हर घर औऱ गली मे लगेंगे.अयोध्या के सांसद लल्लू सिंह भगवा विजय पताका बनाने के अभियान में जुटे हुए हैं.लल्लू सिंह का कहना है कि राम नाम के झंडे अयोध्या की हर गली चौराहे पर लगे नजर आएंगे जो अयोध्या की शान को दुगुनी कर देंगे.अयोध्या में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जिस रास्ते से गुजरेंगे, वहां हर तरफ भगवान श्रीराम के लगे झंडे ही झंडे दिखाई देंगे जो एक अपने आप में मनमोहक दृश्य होगा. दीपोत्सव को लेकर अयोध्या वासियों में काफी उत्साह है लोग अपने-अपने तरह से तैयारियों में जुटे हैं कहीं फूल मालाएं तैयार की जा रही हैं तो कहीं अयोध्या को सजाने संवारने के लिए भगवान श्री राम नाम और हनुमान के झंडे तैयार किए जा रहे हैं.


