Ayodhya Guinness Book : प्रभु श्रीराम का धाम अयोध्या दीयों से जगमग कर रहा है. सुंदरता नयनाभिराम हैं. कहीं लेजर लाइट्स के अद्भुत नजारे हैं तो कहीं मनमोहक रंगोलियां है. इस बीच अयोध्या में दीपोत्सव के दौरान बुधवार 30 अक्टूबर को दो विश्व रिकार्ड बने.पहला रिकार्ड एक साथ 25 लाख 12 हजार 585 दीयों के एक साथ जलने का बना वहीं दूसरा रिकार्ड एक साथ 1121 अर्चकों ने सरयू तट पर महाआरती की.
प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई देते हुए ट्वीट किया है
“अद्भुत, अतुलनीय और अकल्पनीय! भव्य-दिव्य दीपोत्सव के लिए अयोध्यावासियों को बहुत-बहुत बधाई! लाखों दीयों से आलोकित राम लला की पावन जन्मस्थली पर यह ज्योतिपर्व भावविभोर कर देने वाला है। अयोध्या धाम से निकला यह प्रकाशपुंज देशभर के मेरे परिवारजनों में नया जोश और नई ऊर्जा भरेगा। मेरी कामना है कि भगवान श्री राम समस्त देशवासियों को सुख-समृद्धि और यशस्वी जीवन का आशीर्वाद प्रदान करें। जय श्री राम!”
Ayodhya Guinness Book : सीएम योगी ने 11,21 अर्चकों के साथ की आरती
श्री राम मंदिर के निर्माण के बाद से ये पहला मौका है, जब देश मे दिवाली मनाई जा रही है ऐसे में उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने इस अवसर को और अधिक पावन बनाने के लिए अनूठी पहल की गई. सीएम योगी ने पहली बार 11,21 वेदाचार्यों के साथ सरयू के घाट पर मैया नदीं की आरती की.
बुधवार की शाम सरयू नदी के तट पर विहंगम दृश्य दिखाई दिया जहां 1121 वेदाचार्यों ने एक रंग के वस्त्रों में एक साथ समवेत स्वर में आरती का पाठ किया. सरयू के तट पर अनोखी आध्यात्मिकता का रंग दिखा. सीएम योगी के इस प्रयास ने उनकी छवि को और अधिक निखार दिया है.
दोनों प्रयास 25 लाख से अधिक दीये जलाने और एक साथ 11.21 लगों के द्वारा समवेत स्वर में आरती गाने के प्रयास को गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज करने की घोषणा की.
इस खास मौके को विश्व कीर्तिमान यानी गिनीज बुक में नाम दर्ज कराने के लिए अधिकारी सरयू तट पर पहुंचे पदाधिकारी निश्चल बरोट ने कहा कि दीपोत्सव और सरयू आरती पर गिनीज का हमने प्रयास देखा .हमने दोनों प्रयासों दीये जलाने और आरती करने को प्रमाणित किया. पहला प्रयास सबसे ज़्यादा लोगों द्वारा दीया घुमाने का था यानी आरती करने का, इसमें 1121 लोगों ने हिस्सा लिया. यह दुनिया की सबसे बड़ी आरती थी. दूसरा प्रयास 25,12,585 तेल के दीयों का सबसे बड़ा प्रदर्शन था. हमने दोनों प्रयासों में नए रिकॉर्ड बनाए”

