Saturday, July 4, 2026
Home Breaking News दिल्ली में आतिशी और सौरभ भारद्वाज बने मंत्री,मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन...

दिल्ली में आतिशी और सौरभ भारद्वाज बने मंत्री,मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन की ली जगह

0
406
AATISHI SHAPATH
ATISHI AND SAURABH BHARDWAJ TAKE OATH

दिल्ली : दिल्ली में आतिशी और सौरभ भारद्वाज ने केजरीवाल कैबिनेट में नये मंत्री के तौर पर पदभार ग्रहण कर लिया है.आतिशी ने मनीष सिसोदिया और सौरभ भारद्वाज ने स्वास्थ मंत्री सत्येंद्र जैन की जगह ली है.

पदभार ग्रहण करने के साथ साथ उनके विभागों का भी बंटबारा कर दिया गया है. आतिशी को शिक्षा , PWD, बिजली और पर्यटन विभाग मिला है. आतिशी इससे पहले शिक्षा मंत्रालय में मनीष सिसोदिया की सलाहकार रह चुकी है. वहीं सौरभ भारद्वाज को स्वास्थ्य , शहरी विकास , जल और उद्योग विभाग मिला है. सौरभ भारद्वाज इस समय दिल्ली जल बोर्ड के उपाध्यक्ष भी है.

आपको बता दें कि दिल्ली में ये दो मंत्री पद दो मंत्रियो के जेल जाने के बाद से खाली थे. दिल्ली के वित्त और शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया आबकारी नीति घोटाला मामले में सीबीआई की गिरफ्त में हैं,और फिलहाल दिल्ली के तिहाड़ जेल मे बंद हैं. वहीं दिल्ली के स्वास्थ मंत्री रहे सत्येंद्र जैन पिछले एक साल से ज्यादा समय से तिहाड़ जेल में बंद हैं.

मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी के बाद विपक्ष लगातार केजरीवाल सरकार से अपने मंत्रियों के इस्तीफे कलेने की मांग कर रहा था. इस देखते हुए मनीष सिसोदिया औऱ सत्येंद्र जैन ने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था.

दोनों मंत्रियों को उपराज्यपाल विनय सक्सेना ने शपथ दिलाई. इस मौके पर सीएम अरविंग केजरीवाल भी मौजूद रहे. शपथ ग्रहण के बाद सीएम केजरीवाल ने ट्वीटर पर दोने नये मंत्रियों क बधाई दी. बधाई देते हुए  दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने लिखा मनीष जी और सत्येंद्र की जी के अच्छे कामों के आप दोनों को आगे बढ़ाना है .

 

 

 

शपथ ग्रहण करने के बाद आतिशी ने कहा कि सरकार ने झूठे केस में दिल्ली सरकार के दो मंत्रियो को जेल में डाल दिया है, जब तक वो जेल से छूट कर आ नहीं जाते तब तक हम उनके जिम्मेदारी निभायेंगे

वहीं सौरभ भारद्वाज ने सीएम केजरीवाल के बढाई संदेश को टैग करते हुए लिखा है मनीष जी और जैन साहब बड़े भाई हैं, दिल्ली का कम रुकेगा नहीं चलता रहेगा.