Tuesday, July 7, 2026
Home Breaking News ₹1 लाख के इनामी आसिफ उर्फ विक्की यूपी एसटीएफ के साथ मुठभेड़...

₹1 लाख के इनामी आसिफ उर्फ विक्की यूपी एसटीएफ के साथ मुठभेड़ में ढेर ,21 से ज्यादा संगीन मुकदमों का था आरोपी

0
18
UP STF Encounter 
UP STF Encounter 

UP STF Encounter  लखनऊ/अंबेडकरनगर : उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने प्रदेश के मोस्ट वांटेड अपराधी के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है. अंबेडकरनगर जिले के बिवाना क्षेत्र में हुई मुठभेड़ के दौरान ₹1 लाख का इनामी बदमाश आसिफ उर्फ विक्की छैमार गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

UP STF Encounter: 2014 के जौनपुर डबल मर्डर केस का था आरोपी

STF के मुताबिक मारा गया बदमाश आसिफ उर्फ विक्की छैमार कानपुर नगर का रहने वाला था. वह वर्ष 2014 के जौनपुर डबल मर्डर और डकैती कांड में लंबे समय से फरार चल रहा था. इसके अलावा वह सुल्तानपुर, जौनपुर और मुज़फ्फरनगर में हुई कई सनसनीखेज डकैती की वारदातों में भी वांछित था.

तीन राज्यों में दर्ज हैं 21 से अधिक संगीन मुकदमे

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आसिफ के खिलाफ उत्तर प्रदेश, हरियाणा और राजस्थान में डकैती, हत्या, हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट और अन्य गंभीर अपराधों सहित 21 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं. उसकी गिरफ्तारी के लिए लंबे समय से तलाश की जा रही थी और उस पर ₹1 लाख का इनाम घोषित था.

बंधक बनाकर डकैती करता था गैंग

STF ने बताया कि आसिफ का गैंग बेहद खतरनाक था. गिरोह रात के समय घरों में घुसकर लोगों को बंधक बनाता, लूटपाट करता और विरोध करने पर हत्या करने से भी नहीं हिचकता था. इसी वजह से यह गैंग कई राज्यों की पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बना हुआ था.

मुठभेड़ में हथियार और बाइक बरामद

मुठभेड़ के बाद पुलिस ने मौके से एक पिस्टल12 बोर की पौनिया (देसी बंदूक)भारी मात्रा में कारतूस तथा एक मोटरसाइकिल बरामद की है. बरामद हथियारों और वाहन की जांच की जा रही है.

STF को मिली बड़ी सफलता

STF अधिकारियों के अनुसार आसिफ उर्फ विक्की कई वर्षों से फरार चल रहा था और प्रदेश सहित अन्य राज्यों में हुई जघन्य डकैती एवं हत्या की घटनाओं में उसकी सक्रिय भूमिका सामने आई थी. इस कार्रवाई को संगठित अपराध के खिलाफ STF की बड़ी सफलता माना जा रहा है. पुलिस अब उसके गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी हुई है.