Bihar son river tragedy: सोन नदी में डूब कर हुई 4 बच्चों की मौत पर सीएम ने जताया दुख, 4-4 लाख रुपये मुआवजे का ऐलान

पटना –  मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भोजपुर जिले के संदेश थाना क्षेत्र के फुलहाड़ी सोन घाट पर सोन नदी में 4 बच्चों के डूबने से हुयी मौत की घटना पर गहरा दुख जताया है . उन्होंने इस घटना को दुखद बताते हुए दिवंगत आत्मा की चिर शान्ति और उनके परिजनों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की .

सीएम नीतीश कुमार ने सभी मृतकों के आश्रितों को चार-चार लाख रूपये की अनुग्रह राशि अविलम्ब उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है .

Bhojpur Son river tragedy
Bhojpur Son river tragedy, CM announced

कैसे हुई बच्चों की मौत ?

आरा के अजीमाबाद में बुधवार को सोन नदी में नहाने गये चार बच्चों की नदी में डूबने से मौत हो गई. बताया जा रहा है कि चारों की जान एक दूसरे को बचाने मे चली गई. परिजनों का आरोप हैं कि बालू माफियाओं के अवैध खनन के कारण दी मे बड़े बड़े गडढ़े बन गये हैं, जिसमे बच्चे फंस गये. ग्रामीणों में इस घटन को लेकर रोष है.

 

Latest news

Related news