Tuesday, July 7, 2026
Home Breaking News मशहूर सिंगर अनुराधा पौडवाल बीजेपी में शामिल , कहा बीजेपी में शामिल...

मशहूर सिंगर अनुराधा पौडवाल बीजेपी में शामिल , कहा बीजेपी में शामिल होना मेरा सौभाग्य

0
332
Anuradha Paudwal
Anuradha Paudwal

नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव की तारीख की घोषणा से ठीक पहले  मशहूर सिंगर अनुराधा पौडवाल Anuradha Paudwal ने बीजेपी ज्वाइन किया है. आज शनिवार को अनुराधा पौडवाल भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुई हैं.  बीजेपी मे शामिल होने के बाद अनुराधा पौडवाल ने कहा कि उन्हें बेहद खुशी है कि वो आज वो बीजेपी में शामिल हो रही हैं. बीजेपी वो पार्टी है जिसका सनातन से गहरा ताल्लुक है.

Anuradha Paudwal- बीजेपी में शामिल होना मेरा सौभाग्य 

अनुराधा पौडवाल ने पार्टी में शामिल होने के बाद कहा कि कहा कि मैंने बॉलिवुड गाने के अलावा भक्ति संगीत भी गाया है. मुझे राम मंदिर में गाने का मौका मिला था. आपको बता दें कि लंबे समय से बॉलिवुड में रह कर भी लगभग अलग थलग रही अनुराधा पौडवाल हाल ही में अय़ोध्या में  राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में नजर आई थी. उन्होंने वहां श्रीराम के भजन भी गाये थे. उन्होने कहा कि राम मंदिर के स्थापना समारोह में उन्हें 5 मिनट गाने का मौका मिला था. अनुराधा पौडवाल ने कहा कि अब मुझे लगता है कि मैं सही जगह पर पहुंची हूं. बीजेपी में शामिल होना मेरा सौभाग्य है.

ये भी पढ़े :- Manoj Jha: के कविता पर बोले आरजेडी सांसद- मुझे खबर है कि हमारे बिहार में 100-125 लोगों की लिस्ट बनी हुई है

अनुराधा पौडवाल की बॉलिवुड कैरियर   

अनुराधा पौडवाल पिछले लगभग 50 साल से ब़ॉलिवुड में रही है. 27 अक्टूबर 1954 को कर्नाटक के कोंकणी परिवार में जन्मी अनुराधा पौडवाल ने 1973 में अपने बॉलिवुड कैरियर की शुरुआत फिल्म अभिमान मे एक श्लोक गाकर किया था और तब से लेकर अब तक फिल्म संगीत गाती रही है और अब तक के कैरियर में उन्होंने 650 फिल्मों में 3524 गाने गाये हैं.  अनुराधा पौडवाल का असली नाम अलका नादकर्णी था,जो अरुण पौडवाल से शादी के बाद बदलकर अनुराधा पौडवाल हो गया.