BigBoss Season-17 के वीकेंड के वार में सलमान खान ने विक्की जैन का किया पर्दाफाश,अंकिता लोखंडे की भी ली क्लास

BigBoss Season-17 : टीवी का रियलिटी शो  BigBoss Season-17 इस बार और भी ज्यादा धूम मचा रहा है. BigBoss Season-17 को शुरु हुए अभी 2 हफ्ते भी नहीं हुए हैं और शो ने लोगों के बीच उत्सुकता बढ़ा दी है. इस बार घर के कंटेस्टेंट और भी ज्यादा दिलचस्प है, जिससे की शो को देखने वालों को और भी ज्यादा मजा आ रहा है. अभी हाल ही में अंकिता लोखंडे कि लड़ाई मुन्नारा चोपड़ा से हुई थी और इसके बाद उनकी लड़ाई अपने पति विक्की जैन से चल रही है जो कि लोगों को काफी पसंद आ रहा है.

BigBoss Season-17
BigBoss Season-17 SALMAN KHAN

BigBoss Season-17 वीकेंड का वार में सलमान की क्लास

वीकेंड का वार पर सलमान खान ने अंकिता लोखंडे और उनके पति विक्की जैन की अच्छे से क्लास ली. सलमान खान का गुस्सा इस बार घर के कंटेस्टेंट पर जमकर बरसता नज़र आ रहा है. सलमान खान का गुस्सा अभिषेक पर निकल रहा है क्योंकि अभिषेक प्रियंका चोपड़ा कि बहन को ट्रोल कर रहे थे. सलमान खान ने विक्की जैन के साथ साथ अभिषेक को भी जमकर सुनाया है. आइये हम आपको बताते है कि आखिर क्यों सलमान घर के कंटेस्टंट्स पर इतना भड़क रहे है.

मन्नारा को ट्रिगर करने पर भड़के सलमान खान

वीकेंड के वार पर जब सलमान खान घर के सदस्यों से बातें कर रहे थे, तो सलमान खान ने मन्नारा चोपड़ा से पूछा क्या आपका कोई ट्रिगर पॉइंट है ,इस पर मन्नारा चोपड़ा कहती है – हां, अगर कोई मेरी फॅमिली पर जाता है. इसी पर सलमान खान ने अभिषेक को बहुत बोला और अच्छे से उस पर फूट पड़े. सलमान ने कहा कि अगर तुम मेरे फैन होते तो ये हरकत नहीं करते.

य़े भी पढिये : –

Mukhtar Ansari: गैंगस्टर एक्ट मामले में मुख्तार अंसारी को 10 साल की सजा, ग़ाज़ीपुर MP/MLA अदालत ने सुनाई सज़ा

अंकिता और विक्की पर नाराज़ हुए सलमान

इसी बीच सलमान खान ने अंकिता लोखंडे और विक्की जैन से बात कि और उनसे बात करते वक़्त सलमान खान गुस्से में नज़र आये. सलमान खान ने अंकिता लोखंडे से बोला कि आपकी इंडिविजुएलिटी लोगों को दिख नहीं रही है. आपने अपने पति विक्की के साथ यहाँ आने का फैसला लिया और आपके पति किसी और से कहते है की आपसे लड़े. इस बात पर विक्की अपनी सफाई देने लगे. विक्की जैन ने बोला – ‘मैं मजाक कर रहा था’. इस पर सलमान खान ने कहा कि  विक्की ये मजाक नहीं था. अपने पति विक्की जैन कि इस बात को सुनकर अंकिता लोखंडे रोने लगी. अब आगे ये देखना बहुत दिलचस्प होगा कि सलमान खान और किस किस कि क्लास लेते है वीकेंड के वार पर.

Latest news

Related news