मेघालय फायरिंग की घटना से नाराज सीएम कोनराड संगमा गृहमंत्री से मिलकर करेगें सीबीआई जांच की मांग

शिलांग 

मेघालय के जयंतिया हिल्स जिले के मुक्रोह इलाके में मंगलवार को हुई गोलीबारी की घटना को लेकर मेघालय सरकार का एक कैबिनेट प्रतिनिधिमंडल 24 नवंबर को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात करेंगे.

मंगलवार सुबह हुई घटना में असम पुलिस की फायरिंग में एक ग्रामीण समेत 6 लोगो की मौत हो गई थी. मरने वालों में मेघालय के पांच और असम के एक वन रक्षक शामिल हैं.

मेघालय सीएम इस घटना को लेकर गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात करेंगे और घटना की सीबीआई जांच कराने की मांग करेंगे.

मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड संगमा ने मंगलवार को कहा कि राज्य मंत्रिमंडल ने मंगलवार को फैसला किया कि कैबिनेट का एक प्रतिनिधिमंडल 24 नवंबर को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात करेगा.कोनराड संगमा ने कहा, “हम मुकरोह गांव में हुई गोलीबारी की घटना के बारे में उन्हें आधिकारिक रूप से सूचित करेंगे और मांग करेंगे कि केंद्रीय एजेंसी एनआईए या सीबीआई से जांच कराई जाए”

कोनराड संगमा ने कहा कि असम के मुख्यमंत्री के साथ बाततीच के बाद  जिरीकिंडिंग पुलिस स्टेशन के प्रभारी अधिकारी को निलंबित कर दिया गया है.

Latest news

Related news