दिल्ली : जिन राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं ,उन राज्यों में बीजेपी की चुनावी तैयारियों जोरों पर हैं. बीजेपी लगातार हमले की रणनीति अपना रही है. इसी रणनीति के तहत अमित शाह Amit Shah एक बार फिर छत्तीसगढ़ पहुंच रहे हैं. एक महीने में अमित शाह Amit Shah का ये तीसरा दौरा है.
Amit Shah के दौरे से पहले अविश्वास प्रस्ताव गिरा
गृहमंत्री अमित शाह के आने से पहले छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र के आखिरी दिन विपक्षी पार्टी बीजेपी ने भूपेश बघेल सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश किया. इस दौरान बीजेपी की तरफ से सरकार पर 109 प्वाइंट की चार्जशीट लगाई गई. शुक्रवार को सदन में 13 घंटे की बहस हुई. फिर बीजेपी का अविश्वास प्रस्ताव ध्वनी मत से गिरा दिया गया. आपको बता दें कि 90 सदस्यों वाली छत्तीसगढ़ विधानसभा में कांग्रेस के 71 विधायक हैं वहीं बीजेपी के केवल 13 विधायक हैं. बीजेपी ने सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाये.
Congress government in Chhattisgarh survives no-trust motion moved by BJPhttps://t.co/Z9xE8a2s6J pic.twitter.com/CtcY4QfNdS
— Press Trust of India (@PTI_News) July 22, 2023
अमित शाह का तीसरा छत्तीसगढ़ दौरा
विधानसभा में अविश्वास प्रस्ताव गिरने के बाद आज गृहमंत्री अमित शाह रायपुर पहुंच रहे हैं. हलांकि इस दौरे को लेकर पार्टी की तऱफ से कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है लेकिन पार्टी सूत्रों के हवाले से खबर है कि गृहमंत्री शाह साल के अंत मे होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर खास रणनीतियों पर विचार के लिए छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर पहुंच रहे हैं.
कार्यक्रम के अनुसार अमित शाह रायपुर पहुंच कर सीधे बीजेपी कार्यालय पहुंचेगे. प्रदेश के बीजेपी नेताओं के साथ बैठक करेंगे जिसमें चुनावी तैयारियों का जायजा लिया जायेगा. चुनावों के मद्देनजर गृहमंत्री शाह का ये दौरा बेहद खास माना जा रहा है. आपको बता दें कि पिछले लगभग एक महीने में गृहमंत्री अमित शाह का ये तीसरा दौरा है. इससे पहले अमित शाह 22 जून को दुर्ग के दौरे पर ये थे, फिर 5 जुलाई को फिर से छत्तीसगढ़ आये. आज फिर से 22 जुलाई को रायपुर पहुंचे रहे हैं.
दुर्ग के दौरे पर आने के बाद गृहमंत्री शाह ने आपने भाषण में छत्तीसगढ़ की मौजूदा बघेल सरकार पर जम कर हमला किया था.भूपेल सरकार पर तमाम तरह के घोटालों में शामिल होने का आरोप लगाया. गृहमंत्री ने कहा था कि छत्तासगढ़ की मौजूदा सरकार राज्य में शराब घोटाला, कोयला परिवहन घोटाला,गरीब अन्न योजना मे घोटाला और पब्लिक सर्विस कमिशन में घोटाला जैसे मामलों मे लिप्त है.अमित शाह ने ये भी आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार ने लाखों लोगों से नौकरी के बदले में पैसे मांगे. चुनाव के पास आते ही बीजेपी बघेल सरकार पर हमलावर है.
सीएम भूपेश बघेल का केंद्र पर आरोप
अमित शाह के आने से पहले कांग्रेस ने भी तेवर तीखे किये हैं. सीएम भूपेश बघेल ने शनिवार को मीडिया से बात करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ जैसे छोटे से राज्य में जितने ईडी और इंकम टैक्स के छापे पड़े हैं, वैसे छापे कहीं और नहीं पड़े हैं. सीएम बधेल ने आरोप लगाया कि केंद्र की सरकार छत्तीसगढ़ के खदान अपने दोस्तों को देना चाहती है.
#WATCH छत्तीसगढ़ छोटा राज्य है और सबसे अधिक ED, IT के छापे अगर पड़े हैं तो छत्तीसगढ़ में पड़े हैं। इन छापों का मतलब मुझे जो समझ आ रहा है वह यह है कि वे (केंद्र सरकार) छत्तीसगढ़ की खदानों को अपने मित्रों को देना चहाते हैं: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल pic.twitter.com/3WbrDkR6YT
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 21, 2023

