Amir Sarfaraz Death: खबर शुरू करने से पहले एक सवाल क्या आपने ऐश्वर्या और रणदीप हुड्डा की क्लासिक और रोंगटे खड़े करदेने वाली फिल्म सरबजीत देखि है. जिस जिस ने वो फिल्म देखिये उसे देखते वक्त हर कोई अपनी आखों के आंसू नहीं रोक पाया था. सरबजीत को किस तरह पाकिस्तान की जेल में तड़पाया गया फिर रिहाई के बावजूद कुछ कट्टरपंथी आतंकियों ने सरबजीत को जेल के अंदर ही मौत की नींद सुला दिया. उस कहानी और उसमे दिखाए दर्द को हर किसी ने महसूस किया लेकिन वो हकीकत का महज़ कुछ अंश था. हकीकत कितनी खौफनाक रही होगी ये कोई अंदाज़ा भी नहीं लगा सकता. लेकिन आज सरबजीत को न्याय मिला वो कैसे आइये बताते हैं.
आमिर सरफराज को अज्ञात लोगों ने मारी गोली
दरअसल खबर है कि पाकिस्तान के अंडर वर्ल्ड डॉन आमिर सरफ़राज़ उर्फ़ तांबा के घर में घुसकर कुछ अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी. वह लाहौर का रहने वाला था. वह अपने घर में ही था जिस वक़्त उसे गोली मारी गई. दो बाइक सवार उसके घर पहुंचे थे. हमलावरों ने घर की डोरबेल बजाई और दरवाजा आमिर सरफराज़ ने खोला. उसके बाद हमलावरों ने घर में घुसकर आमिर पर गोलियां बरसा दी. बताया जा रहा है कि लगभग 4-5 राउंड गोली आमिर सरफराज़ को मरी गई. हमलावर 1.30 बजे पहुंचे थे. आमिर को गोली मारकर वे फरार हो गए. घायल आमिर को अस्पताल ले जाय गया, जहां उसने दम तोड़ दिया.
सरफराज़ ने सरबजीत सिंह पर किया था हमला
ये वही सरफराज़ है जिसने जेल में सरबजीत सिंह पर हमला किया था और उसी आरोप में आमिर सरफराज़ समेत अन्य के खिलाफ भी मामला दर्ज हुआ था. हालांकि आमिर को उसके खिलाफ सबूतों की कमी का हवाला देते हुए पाकिस्तान की एक अदालत ने उसे बरी कर दिया था. लाहौर में उसे ‘लाहौर का असली डॉन’ के रूप में मशहूर था. आमिर सरफ़राज़ ट्रकेनवाला गिरोह का हिस्सा था, प्रॉपर्टी डीलिंग और ड्रग तस्करी में भी शामिल था. लाहौर में आतंकी संगठन ही लश्कर-ए-तोयबा का हेड ऑफिस है.
आमिर की हत्या के बाद आतंकियों के बीच दहशत का माहौल बना हुआ है
आमिर की हत्या के बाद लश्कर के टॉप आतंकियों के बीच दहशत का माहौल बना हुआ है. सरबजीत की हत्या के बाद आमिर का लाहौर में रसूख बढ़ गया था. हमेशा आमिर के पास सिक्योरिटी गार्ड तैनात रहते था. आतंकियों का पनाहगार पाकिस्तान की इंटेलिजेंस एजेंसी ISI ने आमिर को सुरक्षा दी हुई थी. आमिर का जन्म 1979 लाहौर में हुआ था. वह लश्कर-ए-तैयबा के संस्थापक की करीबी सहयोग था.
Amir Sarfaraz Death: सरबजीत की बेटी स्वपनदीप कौर का सामने आया बयान
इस घटना को लेकर सरबजीत की बेटी स्वपनदीप कौर का बयान सामने आया है. बयान में कहा गया है कि पाकिस्तान नहीं चाहता की दुनिया के सामने सच आए. इसलिए उसने सबूत मिटाने के लिए आमिर सरफराज़ की हत्या कर दी है. क्या आप जानते हैं पीवी कुछ महीनों के दौरान पाकिस्तान में 21 हाई प्रोफाइल आतंकवादी मर दिए गए हैं.
ये भी पढ़ें: WPI: महंगाई का झटका, आलू-प्याज की कीमतों में हुआ उछाल, इतने बढ़े भाव
वो आतंकी जिन्हे अज्ञात हमलावरों ने मार गिराया. आमिर सरफराज, परमजीत सिंह पंजवड़,बशीर अहमद पीर , एजाज अहमद अहंगर, सैयद खालिद रजा,मोहम्मद रियाज,अदनान अहमद उर्फ हंजला अदनान,मौलाना रहीमुल्ला, अकरम खान,ख्वाजा शाहिद, शाहिद लतीफ, सैय्यद नूर शालोबर, मिस्त्री जहूर इब्राहिम, लाल मोहम्मद

