Friday, June 26, 2026
Home Breaking News PM मोदी की अपील का असर: Air India ने इंटरनेशनल फ्लाइट्स में...

PM मोदी की अपील का असर: Air India ने इंटरनेशनल फ्लाइट्स में की कटौती, जानें नये शेड्यूल

0
1512
Air India International Flights
Air India International Flights

Air India International Flights : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील और कच्चे तेल (Crude Oil) की आसमान छूती कीमतों के बीच एअर इंडिया (Air India) ने अपने अंतरराष्ट्रीय ऑपरेशन्स को लेकर एक बड़ा फैसला लिया है. Air India ने कई इंटरनेशनल रूट्स पर फ्लाइट्स की संख्या में कटौती और फेरबदल किया है.

Air India International Flights का नया इंटरनेशनल प्लान

एअर इंडिया ने आधिकारिक तौर पर जानकारी दी है कि वह अगस्त 2026 तक हर महीने 1,200 से अधिक इंटरनेशनल फ्लाइट्स का संचालन जारी रखेगा. एयरलाइंस का लक्ष्य पांच महाद्वीपों में फैले अपने नेटवर्क को मजबूती से बनाए रखना है, लेकिन लागत को देखते हुए कुछ रूटों पर उड़ानों को एडजस्ट किया गया है.

किस क्षेत्र के लिए कितनी उड़ानें?

एअर इंडिया द्वारा जारी नए शेड्यूल के अनुसार उड़ानों का साप्ताहिक (Weekly) ब्योरा इस प्रकार है:

  • यूके (UK): हर हफ्ते 57 फ्लाइट्स

  • यूरोप: हर हफ्ते 47 फ्लाइट्स

  • उत्तरी अमेरिका: हर हफ्ते 33 फ्लाइट्स

  • ऑस्ट्रेलिया: हर हफ्ते 08 फ्लाइट्स

  • मॉरीशस (अफ्रीका): हर हफ्ते 07 फ्लाइट्स

  • दक्षिण-पूर्व एशिया, सुदूर पूर्व और SAARC: हर हफ्ते 158 फ्लाइट्स

क्यों लिया गया यह बड़ा फैसला?

इस कटौती के पीछे दो मुख्य कारण माने जा रहे हैं:

  1. PM मोदी की अपील: हाल ही में प्रधानमंत्री ने देशवासियों से विदेशी यात्राएं कम करने और सोना न खरीदने की अपील की थी. इसका उद्देश्य गिरते रुपये (जो 95-96 के स्तर पर है) को संभालना और अर्थव्यवस्था पर दबाव कम करना है.

  2. तेल की कीमतें: ईरान-अमेरिका तनाव के कारण कच्चा तेल 107 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गया है. महंगे विमान ईंधन (ATF) की वजह से एयरलाइंस का मुनाफा बुरी तरह प्रभावित हुआ है.

एविएशन सेक्टर पर बढ़ता दबाव

फेडरेशन ऑफ इंडियन एयरलाइंस (FIA) ने नागरिक उड्डयन मंत्रालय को पहले ही आगाह किया था कि ईंधन की कीमतें बढ़ने से सेक्टर तनाव में है. एअर इंडिया का यह कदम उसी आर्थिक संकट से निपटने की एक कोशिश है, ताकि उन रूट्स पर परिचालन बंद या कम किया जा सके जो घाटे में चल रहे हैं.