ईरान-इजरायल जंग में हूतियों की एंट्री,परमाणु ठिकानों पर भीषण हमले,क्या शुरू होने वाला है परमाणु युद्ध?

Iran-Israel War Houthi Entry : मध्य-पूर्व (Middle East) में जारी संघर्ष अब अपने सबसे विनाशकारी मोड़ पर पहुंच गया है. अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच छिड़ी इस जंग को आज एक महीना पूरा हो चुका है, लेकिन शांति के बजाय अब परमाणु युद्ध (Nuclear War) की आहट सुनाई देने लगी है. लेबनान में हिजबुल्लाह के बाद अब यमन के हूती विद्रोहियों ने भी आधिकारिक तौर पर इस युद्ध में एंट्री कर ली है, जिससे पूरे क्षेत्र में बारूद का ढेर सुलग उठा है.

Iran-Israel War Houthi Entry से गहराया संकट

इजरायल और खाड़ी देशों में स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर ईरान के हमले रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं. अब हूती विद्रोहियों के हमलों ने आग में घी डालने का काम किया है. रक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि हूतियों की भागीदारी के बाद अमेरिका अब ईरान के खिलाफ किसी भी वक्त बड़ा सैन्य अभियान शुरू कर सकता है. कई मोर्चों पर ईरान की घेराबंदी इसी रणनीति का हिस्सा है.

परमाणु ठिकानों पर ‘फाइनल प्रहार’ की तैयारी?

इस युद्ध का सबसे खतरनाक पहलू ईरान के न्यूक्लियर साइट्स हैं. इजरायल ने शुक्रवार को ईरान के यज्द (Yazd) स्थित यूरेनियम प्रोसेसिंग प्लांट पर भीषण हमला किया. इजराइली सेना के मुताबिक, इस फैसिलिटी का इस्तेमाल यूरेनियम को समृद्ध करने के लिए किया जा रहा था.

ईरान की चेतावनी: विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने दो टूक कहा है कि “परमाणु ठिकानों पर हमलों के लिए इजरायल को भारी कीमत चुकानी होगी।”

इस बीच, ईरान के भीतर से भी मांग उठने लगी है कि देश को अब परमाणु बम बना लेना चाहिए. रिपोर्ट्स के अनुसार, ईरान पहले ही हथियार-ग्रेड यूरेनियम के बेहद करीब पहुंच चुका है.

डोनाल्ड ट्रंप का ‘ऑपरेशन एपिक फ्यूरी’

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस संकट पर कड़ा रुख अख्तियार किया है. ट्रंप ने दावा किया कि उनके नेतृत्व में अमेरिका ‘ऑपरेशन एपिक फ्यूरी’ के जरिए ईरान की ताकत को तबाह कर रहा है. ट्रंप ने दावा किया है कि “हम मिडिल ईस्ट से परमाणु धमकियों को हमेशा के लिए खत्म कर रहे हैं.हमारे पास ऐसे गुप्त और शक्तिशाली हथियार हैं, जिनके बारे में दुनिया ने कभी सुना तक नहीं. 47 साल तक धौंस जमाने वाला ईरान अब हमारे डर से भाग रहा है.

मार्को रुबियो का दावा: कुछ हफ्तों में खत्म होगी जंग!

तनाव के चरम पर होने के बावजूद, अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने एक चौंकाने वाला दावा किया है. रुबियो के अनुसार, यह युद्ध अगले कुछ हफ्तों में खत्म हो सकता है. हालांकि, इस दावे के पीछे की रणनीति यह मानी जा रही है कि अमेरिका और इजरायल मिलकर ईरान के सैन्य और परमाणु ठिकानों पर इतने भीषण हमले करेंगे कि ईरान को घुटने टेकने पर मजबूर होना पड़ेगा.

Latest news

Related news