फ्लॉप फिल्मों के बाद Kangana Ranaut ने रखा राजनीति में कदम, शाहरुख खान को लेकर कहा…..

Kangana Ranaut Join Politics: कंगना रनौत फ़िल्मी दुनिया में अपनी एक नई पहचान बना चुकी है और अपने टैलेंट से सभी का दिल जीत चुकी हैं. कंगना ने अपने टैलेंट का हुनर दिखाने के लिए राजनीति में भी एंट्री ले ली है. इस साल कंगना लोकसभा चुनाव में बतौर उम्मीदवार चुनाव लड़ रही है. आपको बता दें कि कंगना को BJP ने हिमाचल प्रदेश की मंडी संसदीय सीट से अपना उम्मीदवार बनाया है.

राजनीति में क्यों आ रही हैं कंगना रनौत

कंगना रनौत से एक इवेंट में पूछा गया कि आपने राजनीति में आने का फैसला अपनी लगातार फ्लॉप फिल्मों की वजह से लिया है,   तो इसके जवाब में कंगना ने कहा कि ऐसा नहीं हैं. कंगना ने खुद को और शाहरुख़ को स्टार्स की आखरी पीढ़ी बताया. शाहरुख़ खान ने भी अपने करियर की बड़ी हिट फिल्में पठान, डंकी, और जवान से पहले बुरा वक़्त देखा है.

ये भी पढ़ें:Kangana Ranaut Vs Supriya Shrinate: कंगना को लेकर सुप्रिया श्रीनेत का विवादित बयान, एक्ट्रेस ने दिया जवाब, कांग्रेस नेता ने दी सफाई

आगे कंगना रनौत ने इंटरव्यू में कहा कि दुनिया में ऐसा कोई एक्टर नहीं है, जिसने अपने ज़िन्दगी में एक भी फ्लॉप फिल्म नहीं दी है. शाहरुख़ खान को दस सालों तक कोई हिट फिल्म नहीं मिली थी लेकिन फिर फिल्म पठान हिट हो गई. मुझे भी आठ साल तक कोई हिट फिल्म नहीं मिली थी, लेकिन फिर क्वीन और कुछ साल बाद मणिकर्णिका चल गई. अब मेरी अपकमिंग फिल्म इमरजेंसी आ रही उम्मीद है कि दर्शकों को यह फिल्म पसंद आएगी.

ओटीटी के पास स्टार्स नहीं हैं- कंगना रनौत

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Times Now (@timesnow)

OTT के दुनियाभर में छाने के बाद एक स्टार होना आम बात नहीं है. कई एक्टर को OTT की वजह से कई मौके मिल रहे है, जिससे वो अपना टैलेंट दिखा सकते हैं. हम स्टार्स की आखिरी पीढ़ी है, ओटीटी के पास स्टार्स नहीं हैं. हम ही मशहूर चेहरे हैं और भगवान की दया से अभी हमारी काफी डिमांड है. तो ऐसा नहीं है कि में अपनी फ्लॉप फिल्मों की वजह से राजनीति में आ रही हूं, मैं अपने आप को असली दुनिया से रूबरू करवाना चाहती हूं. सिर्फ स्टार्स की दुनिया में नहीं रहना है मुझे.

14 जून को फिल्म ‘इमरजेंसी’ होगी रिलीज़

कंगना रनौत की तेजस, थलाइवी और धाकड़ फिल्म सिनेमा के इतिहास में सबसे बड़ी फ्लॉप फिल्म थी. कंगना की अपकमिंग फिल्म ‘इमरजेंसी’ 14 जून को सिनेमाघरों में रीलीज़ होगी. जिसमे वो पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गाँधी का किरदार निभा रही हैं. फिल्म में अनुपम खेर, श्रेयस और महिमा चौधरी हैं.

Latest news

Related news