PM Modi Jewar Airport : गौतमबुद्ध नगर (जेवर): उत्तर प्रदेश के विकास में आज एक ऐतिहासिक अध्याय जुड़ गया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार (28 मार्च 2026) को नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर) के प्रथम चरण का भव्य उद्घाटन किया. इस अवसर पर जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने ना केवल विकास का खाका खींचा, बल्कि पिछली सरकारों की नीतियों पर भी कड़ा प्रहार किया.
PM Modi Inaugurates Jewar International Airport
‘The SP turned Noida into an ATM for their loot. Today, under the BJP government, Noida is transforming into a powerful engine of Uttar Pradesh’s development…’: PM @narendramodi. pic.twitter.com/HyGpnGWEAr
— TIMES NOW (@TimesNow) March 28, 2026
PM Modi Jewar Airport:’लूट का ATM’ बनाम ‘विकास का इंजन’
प्रधानमंत्री ने समाजवादी पार्टी का नाम लिए बिना उन पर तीखा तंज कसा. पीएम ने कहा कि एक समय था जब नोएडा को भ्रष्टाचार और ‘लूट का एटीएम’ समझा जाता था. पिछली सरकारों ने केवल अपनी तिजोरियां भरीं, लेकिन आज भाजपा शासन में वही नोएडा उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था का सबसे सशक्त ‘विकास इंजन’ बनकर उभरा है.
एयरपोर्ट की खासियत: युवाओं के सपनों को मिलेगी उड़ान
जेवर एयरपोर्ट की क्षमता और भविष्य पर बात करते हुए पीएम मोदी ने बताया कि यह हवाई अड्डा इतना व्यस्त और आधुनिक होगा कि यहाँ से हर 2 मिनट में एक विमान उड़ान भरेगा. उन्होंने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि यह सिर्फ ईंट-पत्थर का ढांचा नहीं है, बल्कि देश के नौजवानों के सुनहरे भविष्य का प्रवेश द्वार है.
वैश्विक संकट के बीच भारत की मजबूती
पश्चिम एशिया के हालातों और वैश्विक तनाव का जिक्र करते हुए पीएम ने कहा:
“आज दुनिया युद्ध और संकट से जूझ रही है। खाद्य सामग्री और ईंधन की कीमतें बढ़ रही हैं, लेकिन भारत अपनी पूरी शक्ति के साथ इस संकट का मुकाबला कर रहा है। जेवर एयरपोर्ट जैसे प्रोजेक्ट्स भारत के बढ़ते कदम और आत्मनिर्भरता के प्रतीक हैं।”
हवाई कनेक्टिविटी में क्रांतिकारी बदलाव
उद्घाटन के दौरान पीएम मोदी के साथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे. प्रधानमंत्री ने देश के इंफ्रास्ट्रक्चर में आए बदलावों के आंकड़े साझा करते हुए कहा कि 2014 से पहले देश में केवल 74 एयरपोर्ट थे लेकिन आज देश में अब 160 से ज्यादा एयरपोर्ट संचालित हैं.
प्रधानमंत्री ने स्पष्ट किया कि अब हवाई सफर केवल बड़े शहरों तक सीमित नहीं है, बल्कि छोटे कस्बों को भी एयर कनेक्टिविटी से जोड़कर आम आदमी के सपनों को साकार किया जा रहा है.

