Tuesday, June 30, 2026
Home Breaking News गांव की गली में घूमते नजर आये 8 बब्बर शेर, CCTV में...

गांव की गली में घूमते नजर आये 8 बब्बर शेर, CCTV में हुए कैद

0
491
GUJRAT AMRELI LION

गुजरात के अमरेली से एक ऐसा दृश्य माने आया है जिसे देखकर किसी के भी रौंगटे खड़े हो जायें. एक सीसीटीवी वीडियो सामने आया है जिसमें एक साथ 8 शेर गांव की गली में टहलते नजर आ रहे हैं. 44 सेकेंड के इस वीडियो में शेर गली में घूमते और दीवरों पर चढ़ते नजर आ रहा हैं. बताया जा रहा है कि ये शेर शिकार की खोज में गांव में घुस आये थे.

ये दृश्य मंगलवार-बुधवार की दरम्यान रात को सीसीटीवी में रिकार्ड हुआ है . सुबह जब गांव वालों ने ये देखा तो सभी के रौंगटे खड़े हो गये.गांव में दहशत का महौल है. गांव वाले डरे हुए हैं कि एक बार अगर शेर शिकार की खोज में गांव में घुसे हैं तो दोबारा भी सकते हैं. किसी अप्रिय की आशंका से गांव के लोग दहशत में हैं

वैसे अमरेली में ये पहला मौका नहीं है जब जंगल से शेर निकल कर सड़कों पर नजर आये हैं. अक्सर जंगल से निकल रात को शेर सड़कों पर नजर आते हैं. पिछले साल दिसंबर में अमरेली के जंगल के पास सड़क पर एक साथ 11 बब्बर शेर नजर ये थे. जिसने भी देखा हैरान रह गया.

हलांकि ये शेर रातों को ही सड़कों पर देखे गये है, और अबी तक इन शेरों ने किसी को नुकसान नहीं पहुंचाया है लेकिन लेकिन ये बात तो तय है कि अगर शेरों को जंगल में उनका शिकार नहीं मिला तो वो आबादी की तरफ भी रुख कर सकते हैं, और ये इंसानी इलाकों के लिए ये खतरनाक हो सकता है . मंगलवार-बुधवार रात की घटना से गांव वालों की चिताएं बढ़ गई हैं. लोगों का कहना है कि शिकार की खोज में जब एक बार गांव के अंदर आ गये तो शेर फिर से गांव में आ  सकते हैं, और गांव के लोगों के लिए ये खतरनाक साबित हो सकता है.