Delhi Airport पर लगाये जायेंगे 131 फुल बॉडी स्कैनर,50 प्रतिशत तक समय की होगी बचत

दिल्ली  :  देश सबसे अधिक व्यस्त हवाई अड्डो में से एक दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे (IGI) पर रोजना हजारों यात्री यात्रा करते हैं.यहां एक एक यात्री की सुरक्षा जांच में औसतन 30 सेकेंड का वक्त लगता है. यही कारण है कि एयरपोर्ट पर यात्रियों को उनकी फ्लाइट के समय से दो से तीन घंटे पहले बुलाया जाता है . अब इस समय को कम करने के लिए फुल बाडी स्कैनर लगाये जायेंगे, ताकि यहां जांच में लगने वाले समय को कम किया जा सके.

delhi Airport fullbody scanners
delhi Airport fullbody scanners

एयरपोर्ट पर लगेंगे 131 फुल बॉडी स्कैनर

दिल्ली एयरपोर्ट पर 131 फुल बॉडी स्कैनर जायेंगे. इन स्कैनर्स के लगने के बाद यात्रियों की सुरक्षा जांच में लगने वाले समय में 50  प्रतिशत तक की कम आयेगी.

एयरपोर्ट अथोरिटी के अधिकारियो के मुताबिक यहां एक यात्री की मैनुअली जांच में कम से कम 30 सेकंड का समय लगता है. फुल बॉडी स्कैनर लगाये जाने के बाद जांच का समय 15 सेकेंड तक कम हो जायेगा.

दिल्ली और बंगलुरु एयरपोर्ट पर हुआ ट्रालय

समाचार एजेंसी ANI शे बात करते हुए एयरपोर्ट अथोरिटी ऑफ इंडिया के वरिष्ठ अधिकारी ने बाताया कि दिल्ली में इसे लागू करना के फैसला लेने से पहले इसका पूरी तरह से ट्रायल किया गया. व्यस्ततम दिल्ली और बंगलुरु एयरपोर्ट पर इस इसका ट्रायल हुआ. ट्रायल के बाद सिविल एवियेशन मंत्रालय ने कुछ खास बदलाव के निर्देश के साथ इसे दिल्ली एयरपोर्ट पर लागू करने की अनुनति दे दी है .

समाचार एजेंसी ANI से बात करते हुए एयरपोर्ट अथोरिटी के अधिकारी ने बताया कि ट्रायल के दौरान कुछ ऐसे मामले आये जिसमें स्कैनर कुछ चीजो को स्कैन नहीं कर पाया और कई जगहो पर फॉल्स अलार्म भी बजे. अब इन समस्याओं का समाधान कर लिया गया है. इसलिए अथोरिटी ने इसे एयरपोर्ट्स पर लागू करने की अनुमति दे दी है. उम्मीद है जल्द ही यात्रियों को एयरपोर्ट पर सुरक्षा जांच के लिए लगने वाले समय और परेशानी से निजात मिलेगी.

Latest news

Related news