Tuesday, March 3, 2026

भारत अपनी जमीन पर किसी भी आतंकी हमले को मानेगा युद्ध की कार्रवाई, तनाव के बीच भारत सरकार का बड़ा फैसला

India’s Ultimatum to Pakistan : भारत पाकिस्तान के बीच तनाव चरम पर है.पाकिस्तान लगातार रात दिन भारत के अलग अलग हिस्से में हमले कर रहा है,जिसका भारत की सेना भी मुंहतोड़ जवाब दे रही है.

इस बीच दिल्ली में आज प्रधानमंत्री मोदी ने भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, चीफ ऑफ डिफेंस जनरल अनिल चौहान के साथ साथ तीनो सेनाओ के प्रमुखों के साथ बैठक की. बैठक के बाद ये खबर आ रही है कि जिसके मुताबिक भारत ने पाकिस्तान को फाइनल अल्टीमेटम दे दिया है, भारत ने कहा है कि पाकिस्तान द्वारा की गई किसी भी आतंकी गतिविधि को अब भारत युद्ध की कार्रवाई मानेगा. ऑपरेशन सिंदूर के बीच मोदी सरकार ने पाकिस्तान को ये कड़ा संदेश दिया है.

 

Latest news

Related news