क्रूज हादसा: ‘मौत भी जुदा न कर सकी’, सीने से चिपके मां-बेटे के शव देख कांप गई रेस्क्यू टीम

Jabalpur Cruise Accident : मध्य प्रदेश के जबलपुर स्थित बरगी डैम में हुए क्रूज हादसा में रेस्क्यू आपरेशन चल रहा है. रेस्क्यू टीम लगातार डैम में गोताखोराी करके लोगों को तलाशने की कोशिश कररही है. इसी बीच शुक्रवार की सुबह जब गोताखोरों ने पानी से शव निकाला, तो वहां मौजूद हर शख्स की रूह कांप गई. एक ऐसी तस्वीर सामने आई जिसने सबकी आत्मा को हिला दिया. एक मां ने आखिरी सांस तक अपने चार साल के मासूम बेटे को खुद से अलग नहीं होने दिया. दोनों के शव एक-दूसरे से लिपटी हुई हालत में मिले.

Jabalpur Cruise Accident में ममता की मिसाल 

रेस्क्यू टीम को पानी के भीतर से दिल्ली निवासी मरिना मैसी और उनके 4 साल के बेटे त्रिशान के शव मिले. मरिना ने लाइफ जैकेट पहनी थी, लेकिन त्रिशान के पास जैकेट नहीं थी. पानी के तेज बहाव और डूबते क्रूज के बीच मां ने अपने कलेजे के टुकड़े को सीने से चिपकाए रखा. रेस्क्यू टीम ने जब दोनों को बाहर निकाला, तो उनकी ममता देख बचाव दल के सदस्यों की आंखें भी भर आईं. इस हादसे में मरिना के पति प्रदीप और बेटी सिया सुरक्षित बच गए हैं, लेकिन उनका परिवार अब कभी पूरा नहीं हो पाएगा.

सर्वाइवर की आपबीती: ‘हमें नहीं दी गई लाइफ जैकेट’

हादसे में जीवित बची सिया ने क्रूज प्रबंधन की बड़ी लापरवाही उजागर की है। सिया ने बताया, “हम शाम करीब 5:30 बजे क्रूज पर सवार हुए थे, लेकिन हमें किसी ने लाइफ जैकेट नहीं दी. जब क्रूज बीच मझधार में पहुंचा, तो अचानक तूफान आ गया. पानी शिप के अंदर भरने लगा. मेरे पापा और एक अंकल ने सूझबूझ दिखाते हुए लॉकर तोड़कर जैकेट निकाली, जिससे हमारी जान बची.”

अब तक 9 शव बरामद, 6 की तलाश जारी

प्रशासन द्वारा दी गई ताजा जानकारी के अनुसार, हादसे के वक्त क्रूज पर कुल 43 लोग सवार थे. सीसीटीवी फुटेज से इस संख्या की पुष्टि हुई है.

  • कुल सवार: 43

  • सुरक्षित बचाए गए: 28

  • मृतक: 09

  • लापता: 06

जांच के घेरे में लापरवाही: क्षमता से अधिक थे सवार?

पर्यटन मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी ने घटनास्थल का दौरा कर उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं. उन्होंने बताया कि रिकॉर्ड में केवल 29 टिकट थे, क्योंकि बच्चों के टिकट नहीं लगते, इसलिए संख्या अधिक हो गई. वहीं, चश्मदीदों का कहना है कि नाव पर अफरा-तफरी का माहौल था और लाइफ जैकेट लॉकर में बंद थे, जो वक्त रहते यात्रियों को नहीं दिए गए.

क्रूज को बाहर निकालने की कवायद तेज

फिलहाल बरगी डैम में विशाल क्रेन की मदद से डूबे हुए क्रूज को बाहर निकालने का काम जारी है. किनारे पर रैंप बनाया जा रहा है ताकि क्रूज को खींचकर सुरक्षित स्थान पर लाया जा सके. जबलपुर कलेक्टर राघवेंद्र सिंह ने कहा कि क्रूज के बाहर आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि अंदर कोई और शव तो नहीं फंसा है. रेस्क्यू ऑपरेशन अगले कुछ घंटों तक जारी रहेगा.

Latest news

Related news