Kuwait destroys US fighter jets : सोमवार को खबर आई कि ईरान के हमले के बीच कुवैत ने अमेरिका के 3 फाइटर विमान को मार गिराया है. हैरानी की बात रही कि ईरान के खिलाफ युद्ध में साथ दे रहे कुवैत ने अमेरिका के ही फाइटर जेट F-15 को मार गिराया. इस घटना पर अब अमेरिकी का प्रतिक्रिया आई है. अमेरिकी सेना ने इस बात की पुष्टि की है कि कुवैत ने उनके 3 फाइटर जेट्स F-15 को मार कर गिराया है.
Three US fighter jets were accidentally shot down by Kuwaiti air defenses, US military says. All crew members survived the crash. Follow live updates. https://t.co/W0Z4wpNfBX pic.twitter.com/DHkdZwQJIB
— CNN (@CNN) March 2, 2026
गलती से कुवैत ने मार गिराये हमारे विमान – अमेरिकी सेना
अमेरिकी सेना ने बताया कि ईरान के हमलों के बीच कुवैत ने ‘गलती से’ अमेरिक के वायुसेना के तीन F-15 E स्ट्राइक ईगल विमानों को मार गिराया. अमेरिकी सेना के सेंट्रल कमांड के बयान के मुताबिक लड़ाई में ईरानी बैलिस्टिक मिसाइलों और ड्रोन से हमले कर रहा था.
अमेरिकी सेना ने कहा कि जिन तीन F-15 फाइटर जेट को ईरान ने मार गिराया ,उस फाइटर एयरक्राफ्ट पर सवार सभी छह एयरक्रू मंबर्स को बचा लिया गया है.
#US fighter jet crashes in #Kuwait: local media (Video: CMG) pic.twitter.com/gpZHNdqsap
— China Daily (@ChinaDaily) March 2, 2026
15 फाइटर विमान के गिरने का वीडियो वायरल
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो मे देखा जा सकता है कि F-15 लडाकू विमान के क्रैश से पहले कैसे पायलट्स हवा में इजेक्ट हो रहे हैं. वहीं एक वीडियो में फाइटर जेट के जमीन पर गिरने को बाद कुछ लोग पायलट को सुरक्षित बचाते हुए दिखाई दे रहे हैं.
BREAKING: Three US fighter jets mistakenly shot down by Kuwaiti air defence, CENTCOM says
🔴 LIVE updates: https://t.co/wS8PeoUkUr pic.twitter.com/Jy4D7lXIwd
— Al Jazeera Breaking News (@AJENews) March 2, 2026
ये घटना ऐसे समय पर हुई है, जब ईरान अकेले चौतरफा हमले का जवाब दे रहा है. ईरान पर अमेरिका इजराइल जहां हमले कर रहे है, वहीं मीडिल ईस्ट के कई देश अपनी जमीन और अपने समुद्री सीमा का इस्तेमाल अमेरिका और इजराइल के लिए करने के लिए दे रहे हैं. वहीं लगातार दो दिन के हमले के बाद पहले ओमान और इंग्लैंड ने अपनी जमीन, समुद्री सीमा और एयर स्पेस का इस्तेमाल ईरान के खिलाफ इस्तेमाल से इंकार कर दिया है.
My update on the situation in the Middle East. pic.twitter.com/DvsOVcTDMy
— Keir Starmer (@Keir_Starmer) March 1, 2026

