सौरभ भारद्वाज के मंत्री बन जाने के बाद सोमनाथ भारती को दिल्ली जल बोर्ड का नया उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है. अब तक सौरभ भारद्वाज दिल्ली जल बोर्ड में उपाध्यक्ष थे.
सोमनाथ भारती दिल्ली के मालवीय नगर से आम आदमी पार्टी के विधायक हैं और इससे पहले दिल्ली सोमनाथ भारती केजरीवाल सरकार में कानून मंत्री रह चुके हैं.
सोमनाथ भारती घरेलू हिंसा के मामले में 2015 में गिरफ्तार हो चुके हैं. बाद में कोर्ट से उन्हें जमानत मिली थी. इसके बाद एम्स में दीवार तोडने की कोशिश करने वाली भीड़ का हिस्सा बनने के मामले में कोर्ट ने 2021 में उन्हें दो साल की सजा सुनाई थी,जिसे बाद में कोर्ट ने माफ भी कर दिया था.


