Saturday, February 14, 2026

नवादा के KLS कॉलेज के पास युवक की हत्या, हत्यारे ने दर्जनों बार चाकू मारा

संवाददाता अनिल शर्मा, नवादा: बिहार में अपराध रुकने का नाम नहीं ले रहा है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा था कि यह सुशासन की सरकार है बिहार से जंगलराज खत्म हो चुका है. इसके बावजूद आए दिन बिहार में हत्या और लूट की घटना घटती रहती है.  ऐसा ही एक ताजा उदाहरण नवादा के KLS कॉलेज के पास देखने को मिला.

KLS कॉलेज के पास की घटना

नवादा (Nawada) शहर के KLS कॉलेज और तीन नंबर स्टैंड के बीच में अज्ञात अपराधी ने राहुल कुमार नाम के युवक को दर्जनों बार चाकू मार कर घायल कर दिया. स्थानीय लोगों के द्वारा उस शख्स को इलाज के लिए नवादा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाने की पुलिस ने सदर अस्पताल पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस जांच में जुटी हुई है.

ये भी पढ़ें : तेलंगाना के सीएम Revanth Reddy के DNA वाले बयान पर बवाल,सवाल से बचते नजर आए तेजस्वी यादव

मृत युवक की पहचान शहर के पोस्टमार्टम रोड माल गोदाम के मोहल्ले के वासुदेव प्रसाद के 19 वर्षीय पुत्र राहुल कुमार के रूप में की गई है. घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया. मृत युवक की मां सावित्री देवी नवादा नगर थाने में होमगार्ड के पोस्ट पर थी उसे नवादा नगर थाना से ट्रांसफर कर दिया गया. अब वह मुंगेर थाना में सिपाही के पद पर तैनात है. फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है. अब देखना यह होगा की पुलिस कब तक आरोपी को गिरफ्तार करती है.

 

Latest news

Related news