Jamui में साइबर अपराधियों की नजर
पीड़िता गुलाबी कुमारी ने बताया कि इंडियन बैंक शाखा गिद्धौर में उसके नाम से दो खाते है. उनके मोबाइल नंबर पर एक अनजान मोबाइल नंबर से कॉल आया. कॉल करने वाले ने खुद को बिजली विभाग का एसडीओ बताया और कहा कि आपका बिजली बिल अपडेट नहीं है. आपके घर की बिजली काट रहे हैं. सुविधा ऐप के तहत ₹10 रुपये का रिचार्ज करवाइए. इसके बाद साइबर अपराधी उनके पति अरुण तांती को झांसे में लेकर एनी डेस्क ऐप को डाउनलोड करवा लिया. फिर 10 अंकों का कोड मेरे पति से ले लिया.
ये भी पढ़ें : Karni Sena: जयपुर में करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की गोली मारकर हत्या कर दी गई है
Any Desk ऐप की मदद से निकाले पैसे
आगे उन्होंने बताया कि उसके तुरंत बाद दोनों खाता से पांच किस्त में 6 लाख 88000 रुपए की निकासी कर ली गई. मामले में साइबर थाना के इंस्पेक्टर संजीव कुमार ने बताया कि केस दर्ज कर छानबीन की जा रही है. साइबर अपराधियों काफी पता लगाया जा रहा है. उन्होंने लोगों से अपील की है कि इस तरह के फ्रॉड कॉल से बच्चे और किसी को अपने बैंक अकाउंट और ओटीपी की जानकारी नहीं दें.

