Friday, March 13, 2026

डिप्टी सीएम बनने के बाद पहली बार Vijay Sinha पहुंचे अपने लखीसराय,बहुमत साबित करने पर कह दी ये बात

लखीसराय (संवाददाता-आत्मानंद सिंह) : उपमुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार विजय कुमार सिन्हा Vijay Sinha अपने विधानसभा क्षेत्र लखीसराय पहुंचे. जहां बीजेपी कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया. इस दौरान लोगों ने फूल-माला और ढ़ोल -नगाडे के साथ गर्मजोशी से स्वागत करते हुए Vijay Sinha जिंदाबाद एवं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ज़िंदाबाद के नारे लगाए.

Lakhisarai
Lakhisarai

Vijay Sinha को दिया गया गार्ड ऑफ आनर 

उपमुख्यमंत्री के आगमन को लेकर सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया गया था. बड़ी संख्या में पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई थी. उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा को बड़हिया महावीर धर्मशाला में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. इसके बाद प्रसिद्ध शक्तिपीठ जगदम्बा मंदिर में पूजा अर्चना की गई. जिसके बाद विजय सिन्हा लखीसराय, हलसी एवं रामगढ़ चौक प्रखंड के लिए निकल गए.

ये भी पढ़ें: Shekhpiura फाइलेरिया उन्मूलन के लिए शेखपुरा में सिविल सर्जन ने लगाई कार्यशाला

कार्यकर्ताओं ने उपमुख्यमंत्री का जोरदार स्वागत किया

पटना से लखीसराय से आने के दौरान जगह-जगह कार्यकर्ताओं ने उपमुख्यमंत्री का जोरदार स्वागत किया. इस मौके पर उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने दावा किया कि एनडीए सरकार बहुमत साबित करेगी. जनता का जनादेश प्रधानमंत्री नरेन्द्र एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ है. उन्होंने तेजस्वी यादव के खेला होने के दावे पर कहा कि आने वाले समय में उनके लिए झमेला होने वाला है.

Latest news

Related news