शेखपुरा: (रिपोर्टर रविशंकर कुमार) बुधवार की सुबह बरबीघा नगर परिषद क्षेत्र में स्थित अम्बेदकर कल्याण छात्रावास बरबीघा से एक छात्रा का शव संदिग्ध अवस्था में पंखे के डंडे से लटकते मिला. जिसकी सूचना मिलते ही पूरे छात्रावास में हड़कंप मच गया. सूचना मिलते ही कॉलेज प्रबंधन ने घटना की सूचना बरबीघा थाना और मृतक के परिजनों को दिया.

मृतक छात्र की पहचान शेखपुरा सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत पथरैटा गांव निवासी मुकेश रविदास के 18 वर्षीय पुत्र निरंजन कुमार के रूप में हुई. घटना की सूचना मिलते ही परिजन छात्रावास पहुंचे और निरंजन कुमार के छात्रावास में रहने वाले अन्य छात्रों पर हत्या का आरोप लगाते हुए उसकी गिरफ्तारी को लेकर शेखपुरा -बरबीघा सड़क मार्ग पूरी तरह से जाम कर दिया. मौके पर पहुंचे परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. घटना के संबंध में मृतक निरंजन कुमार के भाई ने बताया कि निरंजन कुमार के कमरे में रहने वाले रूम पार्टनर सुरेश रविदास का पुत्र बनारस कुमार ने अपने पिछले एक सप्ताह से गाँव गया हुआ है.
ये भी पढ़े: क्या मलाइका की वजह से हुआ अरबाज-जॉर्जिया का ब्रेकअप? Giorgia Andriani ने बताई असली वजह
Sheikhpura: हत्या कर शव को पंखे से लटकाया
कुछ दिन पहले रमनुबीघा निवासी नवीण कुमार ने छात्रावास के कैंपस से धनिया तोड़ने पर मेरे भाई को गाली देने लगे थे और उसके साथ मारपीट भी की थी. नवीन कुमार और उसका भाई छात्रावास में अवैध तरीके से रह रहा है. नवीण कुमार ने ही अपने भाइयों के सहयोग से मेरे भाई निरंजन कुमार की हत्या कर दी है और उसका शव को पंखे से लटका दिया है. वही इस मामले को लेकर परिजनों के द्वारा पुलिस प्रशासन से निरंजन कुमार के हत्यारो की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सड़क जाम कर रहे हैं.
दूसरी और कॉलेज प्रशासन आरोपी नवीन कुमार सहित तीन छात्रों को एक कमरे में बंद करके रखा हुआ हैं. मौके पर उपस्थित अंबेडकर छात्रावास के सुरक्षा कर्मी ताराचंद कुमार ने बताया कि यहाँ किसी भी छात्र के बीच कोई विवाद नहीं हुआ है. कुछ दिन पहले धनिया पत्ता तोड़ने को लेकर निरंजन कुमार का विवाद हुआ था, लेकिन बाद में मामला सुलझा लिया गया था. वही मौके की जांच पड़ताल करने पहुंचे एसडीपीओ अरविंद कुमार सिन्हा ने बताया कि यह हत्या का मामला लग रहा है. फॉरेंसिक टीम को सूचना दी गई है जो यहां आकर जांच करेंगे. इस घटना के पीछे जो भी दोषी होंगे, उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी.

