कैमूर (रिपोर्टर-अजीत कुमार) RJD नेता फतेह बहादुर के मां सरस्वती को लेकर दिये गये टिप्पणी पर बिहार में अब राजनीति गर्मा रही है. बीजेपी ने अब इस मामले पर कड़ा रुख अख्तियार करते हुए लगातार पोस्टर्स और प्रेस कांफ्रेंस कर विरोध जताना शुरु कर दिया है. बीजेपी ने देवी देवताओं के अपमान को नाकाबिल ए बर्दाश्त बताया है . बीजेपी की तरफ से कहा जा रहा है कि अगर किसी ने भी ऐसी हरकत की तो इसे बर्दाश्त नहीं किया जायेगा.
RJD नेताओं के नक्षत्र खराब – अभय दूबे,बीजेपी नेता
सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता और भाजपा नेता अजय दुबे कैमूर के भभुआ शारदा पैलेस में पहुंचे जहां प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए उन्होंने कहा कि राजद के नेता और डीहरी विधायक फतेह बहादुर के द्वारा माता सरस्वती पर जो अभद्र टिप्पणी की गई है, वो बर्दाश्त करने लायक नहीं है. फतेह बहादुर के बयान पर आक्रोश जताते हुए अजय दूबे ने कहा कि राजद के नेताओं का 90 के दशक से ही नक्षत्र खराब है, जिसे पूरा देश जानता है.यही कराण है कि राजद के नेता कभी कहते हैं की रामायण जला दो तो कभी हनुमान चालीसा को गाली देते हैं. ये निंदनीय बात है लेकिन अब राजद नेता फतेह बहादुर ज्ञान की देवी सरस्वती माता को गाली दे रहे हैं और अभद्र टिप्पणी कर रहे हैं, जो ना केवल अशोभनीय है बल्कि बर्दाश्त करने लायक नहीं है. अजय दुबे ने कहा कि उनके बयान से साफ जाहिर होता है कि अब राजद के नेताओं का नक्षत्र खराब हो गया है. अजय दुबे ने बीजेपी की ओर से फतेह बहादुर को चेतावनी देते हुए कहा कि कोई भी पार्टी हो , कोई भी नेता हो , जो देवी देवताओं और धर्म का विरोध करेगा उसे हम लोग छोड़ेंगे नहीं.
फतेह बहादुर ने विद्या की देवी मां सरस्वती पर की अभद्र टिप्पणी
आपको बता दें कि आरजेडी नेता फतेह बहादुर सिंह विद्या की देवी मां सरस्वती को लेकर अभद्र टिप्पणी की थी. फतेह बहादुर ने देश की पहली महिला शिक्षिका सावित्री बाई फुले के सम्मान की बात करते करते कहा कि हमें चरित्रवान देवी की पूजा करनी चाहिये. मां सरस्वती ब्रह्मा जी की बेटी थी और ब्रह्माजी ने उसी से शादी कर ली थी.
जबकि सनातन धर्म के वेद पुराणों में मां सरस्वती और ब्रह्मांड के रचयिता भगवान ब्रह्मा को लेकर जो बात कही गई हो वो एक दम अलग है.

