राजेश राम ने जिला पर्यवेक्षकों को दिया निर्देश, संगठन को बनाएं धारदार, बूथ से पंचायत तक कांग्रेस को करें मजबूत

पटना। बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्यालय सदाकत आश्रम, पटना में  आयोजित जिला पर्यवेक्षकों की महत्वपूर्ण बैठक में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने के लिए व्यापक रणनीति प्रस्तुत की। उन्होंने जिला पर्यवेक्षकों को निर्देश दिया कि वे संगठन को धारदार, सक्रिय और जनसरोकारों से जुड़ा बनाते हुए पार्टी की मजबूती के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करें। बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने कहा कि कांग्रेस पार्टी अब जिला, प्रखंड, पंचायत और बूथ स्तर पर संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती देने के अभियान में जुट गई है। उन्होंने कहा कि मजबूत संगठन ही जनता के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने और पार्टी की विचारधारा को घर-घर तक पहुंचाने का सबसे बड़ा माध्यम है। उन्होंने जिला पर्यवेक्षकों को निर्देश दिया कि प्रत्येक जिले में संगठनात्मक गतिविधियों की नियमित समीक्षा करें तथा प्रखंड समितियों के साथ-साथ पंचायत एवं बूथ समितियों का शीघ्र गठन एवं सशक्तीकरण सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता की सक्रिय भागीदारी से ही कांग्रेस संगठन को और अधिक मजबूत एवं प्रभावी बनाया जा सकता है। बैठक में संगठन विस्तार, कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण तथा आगामी कार्यक्रमों को लेकर भी विस्तृत चर्चा की गई। जिला पर्यवेक्षकों से कहा गया कि वे निर्धारित समय-सीमा के भीतर संगठनात्मक कार्यों को पूरा कर इसकी नियमित रिपोर्ट प्रदेश कार्यालय को उपलब्ध कराएं। बैठक मेें मिन्नत रहमानी, पंकज यादव, वैद्यनाथ शर्मा, डॉ.कमल कमलेश, कमलदेव नारायण शुक्ला, प्रेमचन्द सिंह, अरविन्द लाल रजक, मनोज शर्मा, नदीम अंसारी, मृणाल अनामय, विमलेश तिवारी, संजय महाराज, विनीता भगत, रीता सिंह, अनुराग चंदन, दौलत इमाम, प्रभाकर झा, प्रकाश चन्द्र झा, जितेन्द्र नाथ पटेल, सुरेश मुखिया, राहुल चौहान, विशाल मलहोत्रा, राम शंकर कुमार पान, मुन्द्रिका सिंह यादव, अरविन्द कुमार चौधरी, डॉ. दिवाकर सिंह, जितेन्द्र कुमार झा, शम्स तवरेज, सुबोध मडल, राजीव गुप्ता, कुमार भानू प्रताप, नरेश प्रसाद अकेला, नीरज यादव, डॉ.किशोरी लाल, रकटू प्रसाद, राजीव मिश्रा, इमरान आलम सहित सभी पर्यवेक्षक मौजूद थे।

Latest news

Related news