Thursday, July 2, 2026
Home Breaking News Nawada में निजी बैंक ने लगाया रक्तदान शिविर, नवादा SP ने भी...

Nawada में निजी बैंक ने लगाया रक्तदान शिविर, नवादा SP ने भी किया रक्तदान

0
244
Nawada
Nawada

संवाददाता अनिल कुमार, नवादा: Nawada के एक निजी बैंक ने स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में क्षेत्रीय कार्यालय नवादा में रक्तदान शिविर लगाया जिसकी शुरुआत अनुज कुमार ने सबसे पहले स्वयं रक्तदान देकर किया. उन्होंने स्टाफ सदस्यों को मानवता के लिए रक्तदान करने के लिए प्रेरित किया. अनुज कुमार ने कहा कि इस शिविर का आयोजन किया जाना बैंक द्वारा सेवा के क्षेत्र में बेहतर प्रयास है.

Nawada में बैंक का सराहनीय प्रयास

उन्होंने कहा कि ब्लड बैंक द्वारा जो कर्मचारी चाहते हैं ब्लड डोनेट करने के लिए वह कर रहे हैं और उसके बाद हम लोग पार्टिसिपेट भी करते हैं. वही Nawada के एसपी अंब्रीश राहुल ने भी रक्तदान किया. आरक्षी अधीक्षक ने कहा कि बैंक के कर्मचारियों द्वारा रक्तदान शिविर लगाया गया है. जिसने भी रक्तदान किया है उसका हम बहुत सम्मान करते हैं. हमारे देश में ब्लड की कमी रहती है और उन्होंने जनता से निवेदन किया कि रक्तदान करना बहुत जरूरी है.

ये भी पढ़े: Begusarai में शराबबंदी का मजाक बनाने वाला गिरफ्तार, बार बालाओं के साथ बोतल लेकर किया था डांस