33 IPS Officers Empanelment पटना : केंद्र सरकार की कैबिनेट नियुक्ति समिति ने देश के 33 वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को महानिदेशक (डीजी) या उसके समकक्ष पदों पर इम्पैनलमेंट की मंजूरी प्रदान की गई है. सरकार का यह कदम प्रशासनिक दक्षता को मजबूत करने और शीर्ष सुरक्षा पदों पर अनुभवी अधिकारियों की नियुक्ति सुनिश्चित करने की दिशा में अहम माना जा रहा है.
33 IPS Officers Empanelment :बिहार कैडर के अधिकारियों का दबदबा
इस सूची में बिहार कैडर का विशेष दबदबा देखने को मिला है. दिल्ली में केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर कार्यरत बिहार कैडर के चार वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों का नाम शीर्ष प्राथमिकता में शामिल किया गया है. ये अधिकारी केंद्रीय सुरक्षा व्यवस्था में राज्य की मजबूत प्रशासनिक पहचान का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं.
सूत्रों के अनुसार, सूची में शामिल सभी चार अधिकारी 1995 बैच के अनुभवी आईपीएस अधिकारी हैं. इनमें जग मोहन और पंकज कुमार दराद प्रमुख नाम हैं, जिन्होंने बिहार में कई महत्वपूर्ण और चुनौतीपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं. इनके आलावा आर मलारविझी और सुशील मानसिंह खोपड़े का नाम शामिल हैं. ये सभी 1995 बैच के IPS अधिकारी हैं.
- जग मोहन (IPS: 1995: BH)
- पंकज कुमार दाराद (IPS: 1995: BH)
- आर. मलारविझी (IPS: 1995: BH)
- सुशील मानसिंह खोपड़े (IPS: 1995: BH)
इम्पैनलमेंट के बाद ये सभी अधिकारी भविष्य में केंद्रीय सुरक्षा बलों, खुफिया एजेंसियों या अन्य प्रमुख केंद्रीय संस्थानों में महानिदेशक (डीजी) या समकक्ष पदों पर नियुक्त किए जा सकेंगे.
बिहार के अलावा अन्य राज्यों के चयनित अधिकारियों में उत्तर प्रदेश कैडर के राजीव कृष्ण के साथ साथ ओडिशा कैडर के सुधांशु सारंगी, AGMUT कैडर के आनंद मोहन, डेविड लालरिनसांगा, देवेश चंद्र श्रीवास्तव, राजेश कुमार, सतीश श्रीरामाजी खंडारे और शिव दर्शन सिंह शामिल हैं.
य़हां देखिये पूरी लिस्ट:-


