निखार सबलोक हत्याकांड- पुलिस ने दो लोगों को 48 घंटे की पूछताछ के बाद छोड़ा

पूर्वी सिंहभूम।जमशेदपुर के होटल कारोबारी निखार सबलोक हत्याकांड की जांच में पुलिस ने सोनारी के रवि दास व दारा से करीब 48 घंटे पूछताछ की।दोनों को 26 अगस्त को पूछताछ के लिए एमजीएम थाना लाया गया था।पुलिस ने दोनों से हत्या से जुड़े कई बिंदुओं पर जानकारी ली। सरायकेला-खरसावां के एसपी ने भी उनसे पूछताछ की।हालांकि, निखार सबलोक की हत्या से दोनों का कोई सीधा कनेक्शन सामने नहीं आने के बाद पुलिस ने उन्हें छोड़ दिया।शुक्रवार तड़के दोनों को थाना से जाने दिया गया।ज्ञात हो कि होटल क्रिस्टल के मालिक निखार सबलोक की 24 अगस्त को चांडिल थाना क्षेत्र के आसनबनी स्थित टेंथ माइल स्टोन होटल में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।निखार होटल में एक मीटिंग के लिए पहुंचे थे. बैठक खत्म होने के बाद जब वह बाहर निकल रहे थे, तभी दो हथियारबंद हमलावरों ने उन पर फायरिंग कर दी और मौके से फरार हो गए।मामले की गंभीरता को देखते हुए पूर्वी सिंहभूम व सरायकेला-खरसावां जिला पुलिस की 18 सदस्यीय एसआईटी गठित की गई है।टीम हत्या के कारणों व हमलावरों तक पहुंचने के लिए अलग-अलग बिंदुओं पर जांच कर रही है।सीसीटीवी फुटेज के जरिए भी संदिग्धों की गतिविधियों और उनके भागने के रास्ते की जानकारी जुटाई जा रही है।बताते चलें कि मामले में एक शूटर की भी गिरफ्तारी की खबर सामने आ रही है, लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
 

Latest news

Related news