पटना : छठ पूजा का त्योहार यूपी और बिहार में बहुत उत्सुकता के साथ मनाया जाता है.छठ का त्योहार बिहार , यूपी समेत उत्तर भारत में तो धूम धाम से मनाया ही जाता है, इसके अलावा जो लोग इस मौके पर अपने घर परिवार से दूर देश विदेश मे ंबसे हैं उनके लिए भी भावनात्मक जुड़ाव का त्योहार है. इसी खास मौके पर डायरेक्टर Neeraj Aggarwal ने एक नया गाना लांच किया है माई खातिर इस गाने को बनाने का मकसद है, बिहार यूपी के प्रति लोगों के नजरिये को बदलना. अक्सर देखा जाता है कि जब भी लोग बिहारी युवाओं की बात करते है तो लोगो के मन में उनके लिए पूर्वाग्रह से ग्रसित सोच रहती है.
बिहार के युवाओं को लेकर अगर थोड़ी छवि अच्छी होती है, तो आईपीएस या आईएएस बनने वालों के लिए होती है. डायरेक्टर Neeraj Aggarwal के इस गाने में मां की भावनाएं और अपनी संस्कृति से जुड़ाव का भाव देखने के लिए मिलता है. वहीं सच्ची मित्रता का भी बोध इस गीत में झलकता है. डायरेक्टर Neeraj Aggarwal का कहना है कि मुझे लगता है कि यह गाना महापर्व छठ के साथ-साथ नए बिहार की छवि को भी एक व्यापक परिदृश्य में प्रदर्शित करता है. इसलिए मैं समस्त बिहार वासियों से आग्रह करूंगा कि वह एक बार इस गाने को जरूर देखें.

Neeraj Aggarwal का गाना ‘माई खातिर’ की कहानी
लेकिन अब समय बदल रहा है बिहार के युवा भी पढाई करके अपना स्टार्ट-अप कर रहे हैं. जिसके युवा आज ग्लोबल वर्ल्ड में अपने प्रदेश और परिवार का नाम तो रोशन कर ही रहे हैं, साथ ही अपनी माटी से भी उनका प्रेम कम नहीं है। इस गीत में एक बेटे की कहानी है जो अपनी मां के लिए छठ पूजा करता है, क्योंकि उसकी मां बीमार होती है, बेटे की नौकरी हो जाए इसलिए मां ने जो मन्नत मांगी थी उसे भी उसका बेटा पूरा कर रहा होता है.
छठ गीत “माई खातिर” को सिमेज पटना के ऑफिशियल यूट्यूब से रिलीज किया गया है, इसके निर्देशक फिल्मकार प्रतीक शर्मा हैं, जबकि राष्ट्रपति से सम्मानित शास्त्रीय संगीत और लोकगायिका रंजना झा ने इसे गाया है, गीतकार टीवी की मशहूर कलाकार अस्मिता शर्मा हैं, इस गाने में पुष्य मित्र और मोना झा के अलावा आशीष मिश्रा और अभिषेक भी मुख्य भूमिका में नजर आए हैं, जबकि गेस्ट एपियरेंस में खुद नीरज अग्रवाल, नीरज पोद्दार और मेघा अग्रवाल हैं।

