Munger के अलका प्रकाशन में लगी भीषण आग, दमकल की 5 गाड़ी की मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू

संवाददाता मनीष कुमार, मुंगेर : Munger में आग लगने की वजह से लाखों का नुकसान हुआ है. बताया जा रहा है कि शुक्रवार की रात कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत बेकापुर बाजार स्थित पोलो गली में अलका प्रकाशन गोदाम में आग लग गई. जब घर से धुंआ और बदबू निकलने लगा तो स्थानीय लोगों को शक हुआ. इसके बाद स्थानीय लोग अलका प्रकाशन गोदाम पहुंचे जहां नीचे के गोदाम में आग लगी हुई थी. घटना के समय अलका प्रकाशन के मालिक गौतम कुमार परिवार के साथ शादी समारोह में गए थे.

Munger
                                 Munger

स्थानीय लोगों ने किसी तरह गोदाम के गेट को तोड़कर आग को बुझाने का प्रयास किया लेकिन असफल रहे. जिसके बाद कोतवाली थाना और अग्निशमन विभाग की टीम को सूचना दी जिसके बाद अग्निशमन विभाग की टीम कई दमकल वाहन लेकर पहुंची और घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. उन्होंने कहा कि जिस तरह भवन में प्रकाशन का काम चल रहा है ऐसा देखने से लगता है कि शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी है.

ये भी पढ़ें: विपक्षी गठबंधन की बैठक पर बीजेपी की नजर, Giriraj Singh ने कही बड़ी बात

Munger: आग की घटना की वजह से लाखों का नुक्सान

अलका प्रकाशन के मालिक गौतम कुमार ने बताया की 50 साल से इस भवन में अलका प्रकाशन का गोदाम है लेकिन कभी गोदाम में आग नही लगी. पहली बार गोदाम में आग लगी है. उन्होंने कहा हम शाम में गोदाम बंद कर शादी में गए थे लेकिन 9 बजे के करीब आस पास लोगों ने फोन कर कहा कि गोदाम में आग लगी है. जिसके बाद हम गोदाम पहुंचे तो देखा की भवन के दो फ्लोर में भीषण आग लगी है. उन्होंने इस घटना में गोदाम में रखे कंप्यूटर सहित प्रकाशन के पेपर भी जल गए. इस आग की घटना की वजह से लाखों का नुक्सान हुआ है.

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि अलका प्रकाशन का बेकापुर में पोलो गली स्थित गोदाम में शुक्रवार की देर शाम अचानक बिजली के शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गया. इसकी घटना की सूचना अग्निशमन विभाग एवं 112 पर डालकर पुलिस को जानकारी दी गई.

घटना की जानकारी लगते ही अग्निशमन विभाग की पांच बड़ी गाड़ी घटना स्थल पर पहुंच कर लगभग एक घंटा की कड़ी मेहनत के बाद आग को बुझाया गया. वही इस घटना में दुकान के मालिक गौतम कुमार के द्वारा बताया कि हमें इसकी जानकारी मोहल्ले वासियों के द्वारा मिली है. आग कैसे लगी है इसकी हमें जानकारी नहीं है लेकिन अनुमान लगाया जा रहा है कि बिजली की शार्ट सर्किट के कारण यह आगजनिक की घटना घटित हुई है.

 

Latest news

Related news