Monday, March 2, 2026

LS 2024 से पहले पीएम मोदी के काम गिनाते नजर आये भाजपा सांसद Satish Chandra Dubey – कहा मोदी सरकार में कोई भूखा नहीं सोता है

संवाददाता सोहन प्रसाद, बेतिया : बिहार भाजपा राज्य सभा सांसद Satish Chandra Dubey ने नरकटियागंज नगर के भाजपा नेता अफरोज अख्तर के आवास पे प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि मोदी सरकार के 10 वर्षो का शासन काल देश के लिए सुनहरा रहा हैं. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जो कहते हैं वो करते हैं. कश्मीर से धारा 370, तीन तलाक जैसे कुरीतियों से देश को मुक्ति मिली हैं. अयोध्या में प्रभु श्रीराम मंदिर का जो सपना सभी सनातनी देख रहे थे उसे मोदी सरकार ने पूरा किया , ज्ञानवापी मंदिर में भी पूजा अर्चना आरंभ हो चुकी हैं. मोदी सरकार में कोइ भूखा न रहें इसके लिए फ्री राशन भी दिया जा रहा हैं पूरे देश में 25 करोड़ परिवार गरीबी रेखा से ऊपर उठे हैं.

Satish Chandra Dubey
                                                            Satish Chandra Dubey

आगे उन्होंने कहा कि देश के लिए अमृत काल चल रहा हैं. वर्ष 2047 में भारत देश विश्व में शिखर पे होगा. प्रेसवार्ता के दौरान उन्होंने बताया की जल्द ही नरकटियागंज मे वाशिंग पिट की सुविधा उपलब्ध हो जायेंगी. इसके लिए रेल मंडल व जोन स्तर पे रिपोर्ट तैयार कर रेल मंत्रालय को भेज दी गई हैं. मोदी सरकार में कथनी व करनी में कोई फर्क नहीं हैं. प्रेस वार्ता में नगर अध्यक्ष रामेश्वर सर्राफ,अर्जुन सोनी,पवन वर्मा, किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष राजेश जायसवाल, चंदु तिवारी, राजन मिश्र,हरिशंकर प्रसाद, आकाश श्रीमुख आदि मौजूद रहे.

ये भी पढ़ें : Bettiah Accident : तेज रफ्तार स्कार्पियो मासूम को कुचलकर फरार,अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज

भविष्य में वाशिंग पिट की सुविधा उपलब्ध होगी-Satish Chandra Dubey

सांसद ने कहा कि नरकटियागंज जंक्शन पर निकट भविष्य में वाशिंग पिट की सुविधा उपलब्ध हो जाएगी. इसके लिए रेल मंडल व जोन स्तर पर रिपोर्ट तैयार कर रेल मंत्रायल में भेज दी गई है. इस मामले में अति शीघ्र कार्रवाई के लिए न सिर्फ वे हरसंभव प्रयास कर रहे हैं बल्कि बहुत हद तक इसमें सफलता भी मिल गई है. वाशिंग पिट की सुविधा उपलब्ध होते ही नरकटियागंज जंक्शन से चार दिशाओं में जाने वाली ट्रेनों की संख्या में स्वत: इजाफा हो जाएगा. रक्सौल रेलखंड में कई अन्य ट्रेनों का परिचालन शीघ्र शुरू होगा. इसमें लंबी दूरी की ट्रेनें भी शामिल होंगी.

Latest news

Related news