Monday, March 2, 2026

Danapur में मोटर साईकिल चोरों के खिलाफ अभियान, सघन चेकिंग ने में कपड़े गये शातिर बदमाश

दानापुर (संवाददाता-पंकज राज) : पुलिस लगातार इलाके में लगातार हो रहे मोटरसाईकिल चोरी की घटना को देखते हुए अपराधियों की धड़पकड़ के लिए अभियान चला रखा है. इसी अभियान के तहत Danapur के  बिहटा थाना क्षेत्र में वाहन चोरी की की घटना की छानबीन के दौरान पुलिस ने दो मोटर साईकिल चोरों को गिरफ्तार किया है.दोनों चोरों की पहचान नेउरा थानाक्षेत्र के लक्ष्मणपुर निवासी अंशु कुमार और बिहटा थानाक्षेत्र के कन्हौली निवासी फंटुश कुमार के रूप में हुई है. ये गिरफ्तारी सहायक पुलिस अधीक्षक , दानापुर के निर्देश पर हुए सघन वाहन चेकिंग अभियान के दौरान हुई.

Danapur
                                                                   Danapur

Danapur में ग्रुप बनाकर बाइक चोरी की घटना को दे रहे हैं अंजाम 

दानापुर के एएसपी दीक्षा ने बताया कि अनुसंधान एवं पूछताछ के क्रम में गिरफ्तार अभियुक्त अंशु कुमार ने बताया कि वो  अपने  6 साथियों के साथ एक ग्रुप बना कर बिहटा थाना क्षेत्र और अन्य क्षेत्रों मे मोटरसाईकिल चोरी करके बेचने का काम कर रहा था. गिरफ्तार अंशु कुमार की निशानदेही पर ग्रुप में शामिल फंटुश कुमार और सदस्यों के घर कन्हौली लक्षमणपुर एवं दौलतपुर में छापेमारी करके उनके पास से 7 चोरी की मोटरसाईकिल को बरामद किया गया है. इसमें शामिल और लोगों को पकड़ने के लिए छापेमारी जारी है.

ये भी पढ़ें : Giriraj Singh : बंद दरवाजे वाले बीजेपी और एनडीए में क्यों लाये गये नीतीश कुमार,गिरीराज सिंह ने खोले राज

Latest news

Related news