Tuesday, March 10, 2026

रोहतास में तीन बच्चे की माँ ने पारिवारिक तनाव में फाँसी लगाई

संवाददाता मिथिलेश कुमार, रोहतास: खबर रोहतास (Rohtas) जिले के नोखा थाना क्षेत्र से जहां 38 वर्षीय तीन बच्चे की माँ ने फांसी लगाकर अपनी जीवन समाप्त कर लिया. मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि बराव गाँव निवासी उदय शाह की पत्नी लक्ष्मीना देवी ने तनाव में आकर पंखे में लटक कर अपनी जान गंवा बैठी.

घटना में बारे में बताया जा रहा है कि महिला के एक बेटे के अलावा दो बेटी भी हैं. बेटा अभिषेक कुमार 15 वर्ष बेटी पूजा कुमारी 13 वर्षीय के अलावा नेहा कुमारी 18 वर्ष की है. इस घटना के बाद परिवार वालों में कोहराम मचा हुआ है. घटना की सूचना नोखा थाने को मिलते ही उदय शाह के घर पुलिस पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर कागजी कार्रवाई करते हुए सदर अस्पताल सासाराम में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. हालांकि कि इस घटना के बाद परिवार में मातम छाया हुआ है.

ये भी पढ़ें: Jharkhand Floor Test : कागज़ दिखाओ की ज़मीन मेरे नाम है, राजनीति से इस्तीफा दे दूंगा, झारखंड़ छोड़ दूंगा, हेमंत सोरेन ने राजभवन पर भी लगाया आरोप

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि रविवार की रात्रि महिला ने अपने कमरे में बंद कर फांसी लगा ली. वही परिजन इस मामले में कुछ भी बताने से घबरा रहे हैं. फिलहाल पुलिस इस मामले में तहकीकात करना शुरू कर दिया हैं

Latest news

Related news