Saturday, February 14, 2026

Kaimur: रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान ट्रेन से कटकर एक वृद्ध व्यक्ति की मौत,परिजनों में मचा कोहराम

संवाददाता अजीत कुमार, कैमूर: कैमूर (Kaimur) जिला के दुर्गावती रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान ट्रेन से कटकर एक वृद्ध व्यक्ति की मौत हो गई है. वहीं सूचना पर पहुंची दुर्गावती जीआरपी पुलिस ने परिजनों को सूचना देते हुए शव का पंचनामा करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भभुआ सदर अस्पताल में भेज दिया है. जहां सूचना पर पहुंचे परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है. मृतक की पहचान दुर्गावती थाना क्षेत्र अंतर्गत अवरिया गांव निवासी स्वर्गीय मौला राम 75 वर्षीय पुत्र राम हरी राम के रूप में हुई है.

Kaimur: वृद्ध व्यक्ति की ट्रेन के चपेट में आने से मौत

वहीं भभुआ के सदर अस्पताल में पहुंचे मृतक के परिजनों ने बताया कि उनकी दिमागी हालत कई दिनों से ठीक नहीं चल रही थी. कल सुबह घर से खाना खाने के बाद दुर्गावती स्टेशन की तरफ पान खाने के लिए चले गए. जहां रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान उनकी ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई. वहीं इस घटना के बारे में परिजनों को पता नहीं था. आज दुर्गावती जीआरपी पुलिस द्वारा सूचना मिली की इनकी ट्रेन के चपेट मे आने से मौत हो गई है,

ये भी पढ़ें: Nalanda में चुनावी रंजिश को लेकर हुई गोलीबारी में चार महिलाओं को किया…

सरकारी मुआवजे की मांग

मौत की खबर सुनते ही परिजनों में दुखद माहौल बन गया. इसके बाद हम लोग दुर्गावती स्टेशन पहुंचे जहां जीआरपी पुलिस के द्वारा शव का पंचनामा करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भभुआ सदर अस्पताल में भेज दिया गया है जहां पुलिस और परिजनों की मदद से शव का पोस्टमार्टम कराया गया है. वहीं मृतक के परिजनों ने सरकारी मुआवजा की मांग किया है.

Latest news

Related news