Jamui accident: अनियंत्रित ऑटो की वजह से एक ही परिवार के 5 लोग घायल

संवाददाता अंजुम आलम,जमुई :  बिहार के जुमई से एक बड़ा मामला सामने आ रहा है. जहां मलयपुर थाना क्षेत्र के कटौना के पास सड़क किनारे खड़ी ट्रक से तेज रफ्तार ऑटो वाहन अनियंत्रित होकर टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई. इस दुर्घटना में ऑटो चालक और ऑटो पर सवार पांच लोग यानी कुल 6 लोग घायल हो गए.

Jamui accident
                        Jamui accident

सभी घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां सभी घायलों का इलाज डॉक्टर मृत्युंजय कुमार पंडित के द्वारा किया जा रहा है. घायल ऑटो चालक की पहचान रतनपुर गांव निवासी मिथिलेश सिंह के रूप में हुई है. जबकि ऑटो पर सवार घायलों की पहचान लखीसराय जिले के हलसी थाना क्षेत्र अंतर्गत बरहरा गांव निवासी राजेश कुमार, दिनेश पंडित ,गणेश पंडित, श्याम किशोर पंडित और सूरज पंडित के रूप में हुई है.

ये भी पढ़ें: Danapur News :12 घंटों में तीन लोगों को मारी गई गोली, दो की…

Jamui accident: घायलों का इलाज चल रहा है

आपको बता दे कि, ऑटो पर सवार सभी पांच घायल एक ही परिवार के सदस्य हैं. सभी लोग वर्तमान में धनबाद में रहते हैं. एक रिश्ता के लिए लड़का देखने के लिए पांचो लोग गूगलडीह गांव आए थे जहां से लड़का देख कर वापस ऑटो पर सवार होकर जमुई रेलवे स्टेशन जा रहे थे. इसी दौरान कटौना पेट्रोल पंप के पास सामने से आ रहा एक अज्ञात वाहन के द्वारा चकमा दिया गया. जिससे तेज रफ़्तार ऑटो वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी ट्रक में ठोकर मार दी. जिससे ऑटो बुरी तरह दुर्घटनाग्रस्त हो गया. फिलहाल सभी घायलों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है.

 

Latest news

Related news