Thursday, February 26, 2026

Bhagalpur में महिला ने खुद को लगाई फांसी ,मायके वालों ने प्रताडित करने का लगाया आरोप

भागलपुर (अजय कुमार) : बिहार के Bhagalpur जिले में पारिवारिक अनबन के कारण एक महिला ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. यह घटना कोयलाघाट इलाके की है जहा महिला दुप्पटे का फंदा बनाकर पंखे के सहारे लटक गई. घटना के बाद से मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया. मृतका रुचि यादव गौतम यादव की पत्नी थी. परिजनों के द्वारा पुलिस को सूचना देने के बाद जोगसर थाना टीम पहुंची जिसके बाद जांच के लिए एफएसल की टीम को बुलाया गया. पुलिस घर में लगे सीसीटीवी कैमरे की भी छान बिन कर रही है.

Bhagalpur
                                                      Bhagalpur

वहीं घटना की जानकारी मिलते ही रुचि के मायके वाले भी मौके पर पहुंचे. मृतका की मां सुनैना देवी ने बताया कि मेरी बेटी को सुसराल वाले लगातार प्रताड़ित कर रहे थे. इसी वजह से मेरी बेटी ने आत्महत्या की है. इन लोगों ने मेरी बेटी को मरने पर मजबूर कर दिया. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.

छोटी बहन ने कहा- 6 महीने से सही से बात नहीं की

वहीं मृतका रुचि यादव की छोटी बहन ने बताया कि 15 दिन पहले मेरी बहन तीर्थ स्थल घूमने के लिए बाहर गई थी. इसी दौरान बहन के कमरे से काफी सारा गहना चोरी कर लिया गया था. दीदी के जेठ के बेटे ने ही चोरी की थी. सोमवार की दोपहर 12.30 बजे के बीच बहन से बात हुई थी. शाम में छह बजे के बीच दोबारा कॉल करने पर मेरी बहन ने कोई जवाब नहीं दिया. जिसके बाद आठ बजे के करीब मेरे पिता को बहन के ससुराल वालों ने बताया कि आपकी बेटी ने आत्महत्या कर ली है. आगे उन्होंने बताया कि पिछले एक माह से मेरी बहन सही से बात नहीं कर रही थी. पूछने पर कुछ नहीं बताती थी. एक माह पहले उसे टायफायड की बीमारी हो गई थी. मेरी बहन की 2016 में शादी हुई थी और उसकी तीन वर्ष की बेटी है.

मायके और ससुराल वालों में हुई बहस

मृतका रुचि यादव के मायके और ससुराल वालों के बीच घटना के बाद जम कर बहस हो गई. एक तरफ मायके वालों का कहना है कि रुचि के जेठ और उसकी पत्नी समेत अन्य परिजन के प्रताड़ना की वजह से रुचि ने यह कदम उठाया है. घटना के बाद से वह लोग अपने कमरे से बाहर निकल कर देखने तक नहीं आए. हालांकि मृतका के जेठ की तरफ से इस मामले में कुछ भी कहने से इनकार किया गया है.

ये भी देखे :Ram mandir प्राण प्रतिष्ठा समारोह में UAE समेत 50 देशों को निमंत्रण,एलके आडवाणी ,उमा…

Latest news

Related news