Tuesday, February 17, 2026

Hajipur: बिहार सिविल कोर्ट के मुंशी की गोलीमार कर हत्या,ताबड़तोड़ फायरिंग कर बाइक पर भागे बदमाश

हाजीपुर (अभिषेक कुमार) : Hajipur मुजफ्फरपुर मुख्य मार्ग के सराय NH पर बाइक सवार दो अपराधियों ने हाजीपुर सिविल कोर्ट में तैनात मुंशी की गोली मारकर हत्या कर दी. अपराधियों के द्वारा फायरिंग के दौरान मुंशी को गोली लग गई और घटनास्थल ही उनकी मौत हो गयी. यह घटना सराय थाना क्षेत्र की है. घटना की सूचना मिलते ही सराय थाने की पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया गया.

Hajipur
                                                                      Hajipur

मृतक महुआ थाना क्षेत्र के पहाड़पुर गांव निवासी राजमंगल राय के 25 पुत्र रंजन कुमार है, जो कि दो भाई में सबसे छोटा था और दो साल पहले शादी हुई थी. जिसके एक साल का एक बेटा भी है. मृतक मुजफ्फरपुर लॉ कॉलेज में फाइनल सत्र का स्टूडेंट था. इसी दरमियान हाजीपुर सिविल कोर्ट में रहकर पांच साल से मुंशी का काम कर रहा था. पुलिस ने घटनास्थल से एक खोखा और दो जिंदा कारतूस बरामद किया है.

क्या है Hajipur का पूरा मामला ?

घटनास्थल पर चश्मजीद सुनील कुमार सिंह ने बताया कि मृतक मुंशी के साथ वो भी बाइक पर सवार होकर कोर्ट जा रहे थे. उसी दौरान मुजफ्फरपुर मार्ग स्थित लाल कोठी लाइन होटल के पास दो बाइक सवार अपराधियों ने मुंशी पर अंधाधुन फायरिंग करना शुरू कर दिया और उसी दौरान उसकी की मौत हो गयी. परिवार के लोगों को उसकी मौत की सूचना मिलते ही सभी सदर अस्पताल पहुंचे. जहां सभी का रो रो कर बुरा हाल है. इस घटना को लेकर सिविल कोर्ट हाजीपुर के अधिवक्ता संघ में आक्रोश का माहौल है.

ये भी पढ़ें : Rajdhani Express के रेलवे ट्रैक पर रखा बोल्डर, बड़ा हादसा टला, इंजन का Catcher क्षतिग्रस्त

उक्त घटित घटना के संबंध में स्थानीय पुलिस द्वारा घटनास्थल पर पहुँचकर अपराधियों के भागने के दिशा में लगे सी०सी०टी०वी० से फुटेज प्राप्त कर लिया गया है, जिसकी पहचान कर गिरफ्तारी के लिए लागातार छापामारी की जा रही है.

Latest news

Related news