Tuesday, March 3, 2026

पूर्व सांसद आनंद मोहन की बेटी की हल्दी की तस्वीरें सामने आई,भव्य शादी की तैयारी

पटना : (आभिषेक झा, ब्यूरोचीफ) पूर्व सांसद आनंद मोहन की बेटी सुरभि आनंद की बेटी की शादी 15 फरवरी को होनी है. इस शादी के लिए  पूर्व सांसद आनंद मोहन को 15 दिन की पैरोल पर जेल छोड़ा गया है. वकील बेटी सुरभि की शादी की लिए  मोहन परिवार ने शाही इंतजाम किये हैं. सोमवार को सुरभि की हल्दी की रश्म हुई, जिसकी तस्वीरें सामने आई हैं.anand mohan doughter marriage

सुरभि ने हल्दी की रश्म के लिए खास रजवाड़ी लहंगe पहना . इस लहंगे में सुरभि आनंद बेहद खूबसूरत नजर आई.हल्दी की रश्म में सभी लोग थीम परिधान में पीले रंग के कपड़ों में नजर आये. पिता आनंद मोहन और मां लवली आंनद के  साथ सुरभि पोज देती नजर आई.

सुरभि के बड़े भाई और आरजेडी नेता चेतन आनंद ने भी बहन को हल्दी लगाकर आशीर्वाद दिया.

anand mohan son chetan anand

सुरभि आनंद की मां पूर्व सांसद लवली आनंद भी शादी में झूम कर नाचती नजर आई. मेंहदी की रश्म आनंद मोहन के घर पर ही रखी गई थी. रश्म में गांव समाज के लोग भी शामिल हुए…

आपको बता दें कि आरजेडी नेता और पूर्व सांसद आनंद मोहन गोपालगंज के डीएम जी कृष्णैया की हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे हैं. आनंद मोहन को फिलहाल बेटी की शादी के लिए 15 दिन की पैरोल मिली है .

 

Latest news

Related news