Wednesday, February 18, 2026

रोहतास में पांच की संदिग्ध मौत, जहरीली शराब पर सस्पेंस बरकरार

पटना| रोहतास जिले के बिक्रमगंज प्रखंड के अलग-अलग गांव के कुल पांच लोगों की एक के बाद एक संदिग्ध मौत होने से इलाके में हड़कंप मचा है। आरोप है कि यह लोग अंतर्गत मठिया गांव में बीते 14 फरवरी की रात एक तिलक समारोह से लौटे थे। इसके बाद इनकी तबीयत बिगड़ गई और एक-एक कर सबने दम तोड़ दिया। घटना के बाद कुछ लोग जहरीली शराब से मौत की बात कह रहे हैं तो कुछ लोग अन्य कारण बता रहे हैं। मरने वाले सभी लोगों का दाह संस्कार कर दिया गया है। घटना के बाद लोग तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं और रोहतास पुलिस प्रशासन भी फिलहाल कुछ भी बोलने से इनकार कर रही है। मृतकों में मठिया गांव निवासी लल्लू सिंह, नासरीगंज थाना क्षेत्र के बड़की सबदला गांव निवासी विश्वनाथ सिंह के 32 वर्षीय पुत्र अभिजीत सिंह, भोजपुर जिले के हसन बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत गरहाथा गांव निवासी स्व लालबिहारी सिंह के 34 वर्षीय पुत्र राहुल कुमार तथा अकोढ़ीगोला थाना क्षेत्र के दो बावर्ची शामिल हैं।

तिलक समारोह से लौटने के बाद बिगड़ी तबीयत

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बीते 14 फरवरी की रात बिक्रमगंज के मठिया गांव में पूजन सिंह के एक पुत्र का तिलक समारोह था। जहां अगले दिन तिलक कार्यक्रम में शामिल हुए सभी लोग वापस अपने घर लौट गए। इसके बाद 16 फरवरी को मठिया गांव निवासी पूजन सिंह के दूसरे पुत्र लल्लू सिंह की अचानक तबीयत बिगड़ी और इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इसी बीच यह भी जानकारी मिली कि मृतक लल्लू सिंह के रिश्तेदार अभिजीत सिंह, गरहथा निवासी राहुल कुमार एवं दो बावर्चियों की भी मौत हो गई है।

Latest news

Related news