देश भर में रामनवमी का उत्सव पूरे उल्लास के साथ मनाया गया. राम जन्मोत्सव के मौके पर पटना में भी शोभा यात्रा निकाली गई . इस झांकी में एक बच्चे के गेटअप ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया.ये बच्चा शोभा यात्रा के दौरान भगवे वस्त्र में एक खास व्यक्तित्व को प्रदर्शित करने के लिए आया था. ये बच्चा पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ के गेटअप में आया था, जिसे लोगों ने खूब पंसद किया. बच्चे ने ना केवल सीएम योगी की तरह वस्त्र पहने बल्कि स्टाइल भी कॉपी किया . हाथ उठाकर लोगों को आशीर्वाद देता भी नजर आया.

रामनवमी की शोभा यात्रा डाक बंगला चौराहे पर पहुंची , जहां सीएम नीतीश कुमार ने यात्रा का आभिनंदन किया. डाक बंग्ला चौराहे से होते हुए यात्रा पूरे शहर में घूमी. सीएम नीतीश कुमार डाकबंग्ला चौराहे पर अपने मंत्रिमंडल के साथियो के साथ नजर आये.



